फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Missing Jatin's body found after four days, family members in bad condition after crying

Kurukshetra News: चार दिन बाद मिला लापता जतिन का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Missing Jatin's body found after four days, family members in bad condition after crying
कुरुक्षेत्र।  नहर से शव निकालते हुए। संवाद
लाडवा। विकास नगर के जतिन का शव चार दिन बाद नहर से बरामद हुआ। पिछले 24 घंटे से गोताखोरों की टीम, परिजन व पुलिस शव की लगातार तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह जैसे ही परिजनों को शव मिलने की सूचना मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया। जतिन तीन बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन

जतिन की माता रेशमा देवी ने बताया कि वह परिवार सहित लाडवा के विकास नगर में किराए के मकान में रहते हैं और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा बसर करते हैं जबकि उसके पति पलवल में नौकरी करने का काम करते हैं। रेशमा ने बताया कि उसका बेटा जतिन शुक्रवार को अपने दो दोस्तों के साथ लगभग दोपहर साढ़े 12 बजे पश्चिमी यमुना नहर हिनोरी पर नहाने के लिए गया था। परंतु शाम तक वह नहीं लौटा। जबकि उसके दो दोस्त लौट गए। बाद में उन्होंने बताया कि वह नहर में डूब गया। पुलिस व परिजनों ने शाम तक लापता युवक का सर्च अभियान चलाया। सोमवार सुबह नहर का पानी कम होने के कारण शव दिखाने दिखाई देने लगा।
विज्ञापन

नहर में शव पड़ा देख परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। करीब एक महीना पहले भी नहर में ऐसे ही एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। पिछले दो महीने में लगभग चार युवको की डूबने से मौत हो चुकी है। प्रशासन द्वारा भी नहर पर नहाने का प्रतिबंध लगाया हुआ है। बावजूद इसके युवा इस पाबंदी को नहीं मान रहे और जान जोखिम में डालकर नहरों पर मौत की डुबकी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed