{"_id":"68d59fe60612b652e00203d4","slug":"mis-portal-of-55-private-schools-of-the-district-closed-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-142764-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिले के 55 प्राइवेट स्कूलों का एमआईएस पोर्टल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिले के 55 प्राइवेट स्कूलों का एमआईएस पोर्टल बंद
सार
कुरुक्षेत्र में शिक्षा विभाग ने आरटीई नियमों का उल्लंघन करने पर 55 प्राइवेट स्कूलों का एमआईएस पोर्टल बंद कर दिया। इससे स्कूलों में नए दाखिले और प्रमाण पत्र जारी करना संभव नहीं है। कुछ स्कूलों पर जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विस्तार
कुरुक्षेत्र। जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 प्राइवेट स्कूलों का एमआईएस (मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) पोर्टल बंद कर दिया है। इन स्कूलों ने आरटीई (राइट टू एजुकेशन) के तहत जरूरी जानकारी या तो अपलोड नहीं की या फिर गलत डाटा भरा। नोटिस देने के बावजूद जब स्कूलों ने अनुपालन नहीं किया तो विभाग ने सख्ती दिखाते हुए पोर्टल बंद कर दिया।
एमआईएस पोर्टल के बंद होने से अब ये स्कूल न तो नए विद्यार्थियों का दाखिला कर सकेंगे और न ही स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (टीसी) जारी कर पाएंगे। यही पोर्टल छात्रों के ट्रांसफर, परिणाम अपडेट और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया का मुख्य आधार है।
फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान राजीव चावला ने कहा कि विभाग ने सभी स्कूलों को पोर्टल पर आरटीई सीटें शो करने को कहा था। कई स्कूलों के दस्तावेज रिजेक्ट हो गए जबकि कुछ ने जानकारी अपलोड नहीं की। अब वेरिफिकेशन चल रही है और सही जानकारी देने पर पोर्टल खोले जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
तीन स्कूलों को 70 हजार का जुर्माना
विभाग की और से तीन स्कूलों पर 70-70 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इसमें दो स्कूल पिहोवा के और एक शाहाबाद के शामिल हैं। वहीं विभाग ने तीन स्कूलों को अमान्यता प्राप्त घोषित किया है, जिनमें एक बघथला और दो थानेसर के स्कूल शामिल हैं।
शिक्षा निदेशक स्तर पर जानकारी पहुंचने पर खोला जाएगा पोर्टल
जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने बताया कि आरटीई सीटें डिक्लेयर न करने वाले स्कूलों का पोर्टल बंद किया गया है। शिक्षा निदेशक स्तर पर जानकारी पहुंचने के बाद ही इन्हें खोला जाएगा।