फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Minor committed suicide by hanging himself

Kurukshetra News: नाबालिग ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Minor committed suicide by hanging himself
पिहोवा। पड़ोसी दंपती के डराने धमकाने से घबरा कर एक नाबालिग ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब तक परिजन उसे अस्पताल लेकर जाते तब तक उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में मृतक के पिता संजीव कुमार ने बताया कि गत रात्रि उसके पड़ोस में रहने वाले एक दंपती ने उनके बेटे व पत्नी को घर बुलाकर धमकाया, जिस असमीत घबरा गया। सुबह वह ड्यूटी पर चला गया तो उसके पास उसकी पत्नी का फोन आया कि असमीत ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया है। वह जब घर पहुंचा तो दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा तो असमीत पंखे से लटका हुआ था उसे तुरंत उतार कर अस्पताल पहुंचाया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संदर्भ में पड़ोसी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम ने मुआयना कर नमूने एकत्रित कर लिए हैं। मिली जानकारी अनुसार मृतक नाबालिग स्थानीय स्कूल में दसवीं का छात्र था तथा पड़ोसी भी इसी स्कूल में शिक्षक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed