{"_id":"61f59d82c5616358cf104207","slug":"minister-of-state-for-sports-visited-the-villages-and-heard-the-problems-kurukshetra-kurukshetra-news-knl97406492","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल राज्यमंत्री ने गांवों का दौरा कर सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल राज्यमंत्री ने गांवों का दौरा कर सुनी समस्याएं
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्याएं सुनते खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने शनिवार को ग्रामीण दौरे के दौरान गांव सुरमी, छैलों, मुकीमपुरा, कमोदा आदि में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव में गलियों, पानी की निकासी और श्मशान घाटों की दशा सुधारने के लिए सभी गांव की सूचियां तैयार की जा रही हैं। सभी जगह समान विकास हो यही सरकार की प्राथमिकता है।
इससे पूर्व संदीप सिंह ने गांव टिकरी में निवास स्थान पर जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए साथ ही कैंप कार्यालय में आए लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। गांव मुकीमपुरा में गुलाब सिंह की तरफ से मुकीमपुरा से टकोरन तक सड़क बनाने और गांव भौर सैयदा के सरकारी स्कूल को सीनियर सेकेंडरी का दर्जा देने की मांग खेल राज्यमंत्री के समक्ष रखी गई, जिसके बाद उन्होंने शिक्षा मंत्री कंवर पाल से फोन पर बात भी की।
शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही गांव के स्कूल को सीनियर सेकेंडरी का दर्जा दिया जाएगा। इससे आसपास के कई गांवों को फायदा मिलेगा। गांव कमोदा में भी राज्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनी। पंजाब चुनाव को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे वहां समीकरण बदलते जा रहे हैं। चुनाव के बाद नतीजे चौंकाने वाले होंगे। इस अवसर पर उनके साथ जिला सचिव रामकिशन दुआ, मंडल प्रधान राकेश पुरोहित, इस्माइलाबाद मंडल प्रधान चिरंजीव गर्ग, जगदीश चंद सुरमी, सतपाल छैलों, गुलाब सिंह मुकीमपुरा व रघुवीर फौजी आदि मौजूद रहे।