{"_id":"61085a118ebc3e84120e74cb","slug":"minister-of-state-for-sports-suspended-je-si-and-beldar-kurukshetra-kurukshetra-news-knl786566129","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल राज्यमंत्री ने जेई, एसआई और बेलदार किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल राज्यमंत्री ने जेई, एसआई और बेलदार किया निलंबित
विज्ञापन
पिहोवा नगर पालिका कार्यालय में रिकॉर्ड की जांच करते खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। डेढ़ साल बाद सोमवार को खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने फिर से नगर पालिका पिहोवा का औचक निरीक्षण किया। इस बार बदहाल सफाई व्यवस्था, पेंडिंग डाक और फरलो मारने को लेकर राज्य मंत्री ने पालिका के जेई, एसआई व एक बेलदार को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। जेई ओमप्रकाश के पास जनवरी से डाक पेंडिंग थी। वहीं सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर खेल राज्य मंत्री ने सेनेटरी इंस्पेक्टर मीनाक्षी को भी निलंबित के आदेश जारी किए। इसके अलावा मंत्री ने अकाउंटेंट को कारण बताओ नोटिस जारी के आदेश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 14 जनवरी, 2020 को राज्यमंत्री संदीप सिंह ने औचक निरीक्षण कर लापरवाही बरतने पर तत्कालीन नगर पालिका सचिव बंबूल सिंह को स्वच्छता व जन कार्यों में लापरवाही बरतने पर निलंबित करने आदेश जारी किए थे। खेल राज्यमंत्री इस बार सोमवार सुबह करीब 9 बजे अचानक नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। इससे पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
पालिका पहुंचते ही उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों की हाजिरी जांची। जेई ओमप्रकाश, एसआई मीनाक्षी, बेलदार दलबीर सिंह व अकाउंटेंट गैरहाजिर मिले। गैरहाजिर स्टाफ के बारे में खेल मंत्री ने पालिका सचिव से पूरी जानकारी जुटाई और कार्रवाई के आदेश दिए। हालांकि 10 मिनट के बाद अकाउंटेंट मौके पर पहुंच गए। लेट आने के कारण उनको कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
लगातार मिल रही थीं शिकायतें : संदीप सिंह
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि लोगों से लगातार पालिका कार्यालय के खिलाफ शिकायत मिल रही थी। औचक निरीक्षण में पाया कि जेई ओमप्रकाश की जनवरी माह की डाक पेंडिंग पड़ी है। वहीं शहर के साथ-साथ पालिका कार्यालय में भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं थी। बेलदार दलबीर सहित जेई व एसआई के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। इस पर तीनों को निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य कार्यालयों का भी जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा। जनता के काम लटके मिले तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने गृहमंत्री अनिल विज से तीनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की हैे।
फिलहाल कार्रवाई के आदेश नहीं हुए प्राप्त: सचिव
मामले को लेकर पालिका सचिव अंकुश पाराशर से बताया कि खेल राज्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान जेई ओम प्रकाश, सफाई निरीक्षक मीनाक्षी, अकाउंटेंट सुनील कुमार व बेलदार दलबीर ड्यूटी से गायब थे। राज्यमंत्री उनके नाम के साथ उनकी डाक (रिकॉर्ड) को भी अपने साथ लेकर गए है। हालांकि उन्हें राज्यमंत्री की ओर से की गई कार्रवाई के आदेश प्राप्त नहीं हुए है। उनकी ओर से विभागीय तौर पर डीएमसी को मामले को लेकर लिखा जाएगा।