फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Millions spent in construction, yet it is difficult to pass through the roads

Kurukshetra News: निर्माण में लाखों खर्च, फिर भी सड़कों से गुजरना मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Millions spent in construction, yet it is difficult to pass through the roads
कुरुक्षेत्र।  बिना सफेद पट्टियां के नवनिर्मित सलारपुर रोड। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिस राह के आसान होने की लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद और भी जख्म देने वाली बन गई है। इसे अधिकारियों की अनदेखी कहें या ठेकेदारों की मनमानी। किसी सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया तो किसी पर निर्माण के बाद सफेद पट्टियां ही नहीं लगाई। ऐसे में राहगीरों की जान जोखिम में आ गई है। सड़क निर्माण को लेकर डाले गए पत्थरों से गुजरना मुश्किल हो चुका है तो वहीं हर समय हादसे की आशंका भी बनी रहने लगी है। शहर के बीचोंबीच सड़कों की यह हालात देख राहगीर हैरान हैं।
विज्ञापन

बता दें कि प्रशासन की ओर से हाल ही में रेलवे रोड से लेकर अनाजमंडी तक सड़क का निर्माण किया गया था। इससे पहले लोग यहां गहरे गड्ढों के बीच से गुजरते रहे। सड़क का निमार्ण हुआ तो लोगों को राह आसान होने की उम्मीद जगी, लेकिन सड़क निर्माण के एक माह बाद भी आज तक यहां सफेद पट्टियां नहीं लगाई जा सकी है, जिसके चलते हर रोज हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर गांव सुंदरपुर से पलवल तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण भी कई वर्षों बाद शुरू हो पाया, लेकिन इसमें भी खानापूर्ति कर दी गई। जहां कई जगहों पर पहले की सड़क पर ही हल्की लेयर चढ़ा दी गई तो वहीं कई जगहों पर सड़क तोड़कर रोड़े डाले गए, लेकिन इन जगहों पर सड़क निर्माण ही अधूरा छोड़ दिया गया। अब यहां से गुजरना राहगीरों के लिए मुश्किल भरा हो गया है। इसी सड़क पर जहां गांव पलवल, चंद्रभानपुर से लेकर शहर के सेक्टर आठ, लोट्स सिटी, उमरी सहित कई एरिया के लोगों की आवाजाही दिनभर रहती है तो वहीं इसी रोड से राजकीय महिला कॉलेज पलवल से लेकर कई अन्य शिक्षण संस्थानों में सैकड़ों विद्यार्थियों की आवाजाही रहती है। ऐसे में यहां हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कौन होगा हादसे का जिम्मेदार
राहगीर सुरेश कुमार, रोहताश का कहना था कि उनका इसी सड़क से हर रोज आगमन होता है और पिछले एक सप्ताह में ही दो बार हादसे का शिकार होने से बच चुके हैं। यहां सड़क पर कई जगह छोड़े पत्थरों से निकलते समय वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। वहीं सत्यदीप आदि का कहना था कि कोई गंभीर हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा।




अधूरा काम छोड़े जाने की कराई जाएगी जांच : डीसी
जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा का कहना है कि अधूरा काम क्यों छोड़ा गया है, इसकी जांच कराई जाएगी। सड़क निर्माण को लेकर लापरवाही किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जाएगी।

कुरुक्षेत्र।  बिना सफेद पट्टियां के नवनिर्मित सलारपुर रोड। संवाद

कुरुक्षेत्र।  बिना सफेद पट्टियां के नवनिर्मित सलारपुर रोड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed