फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Migrant laborer dies due to car collision, Kurukshetra

कार की टक्कर लगने से प्रवासी मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Migrant laborer dies due to car collision, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव ठोल में कार की टक्कर लगने से बाइक सवार एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई तथा दूसरा जख्मी हो गया। मृतक की शिनाख्त पहचान सुगरू विश्वास वासी छपरेली (बिहार) के रूप हुई। सुगरू इस्माईलाबाद में गन्ना काटने के लिए आया हुआ था। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना इस्माईलाबाद पुलिस में दर्ज शिकायत में रामजस वासी थडोली ने कहा कि उसके पास गन्ना काटने के लिए बिहार से मजदूर आए हैं। मंगलवार को वह अपनी बाइक पर गांव से घरेलू सामान लेने के लिए ठोल जा रहा था। रास्ते में उसे उसके पास काम कर रहे मजदूर प्रदीप व सुगरू मिले, जो अपनी बाइक पर सामान लेने के लिए ठोल जा रहे थे। बाइक सुगरू चला रहा था। वे दोनों उसके आगे चल रहे थे।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे जैसे ही वे ठोल में टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंचे तो सामने से एक कार चालक अपनी कार को बड़ी तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए सुगरू की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर कर जख्मी हो गए। उसने तुरंत बाइक रोककर उन दोनों को संभाला तथा राहगीरों की सहायता से निजी वाहन से इलाज के लिए पीएचसी ठोल लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दोनों को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। एलएनजेपी अस्पताल में चिकित्सकों ने सुगरू की जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed