{"_id":"681fb03040f955c2fc05d9b3","slug":"mess-workers-raised-their-voice-in-support-of-their-demands-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-135513-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में मेस कर्मियों ने बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में मेस कर्मियों ने बुलंद की आवाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। छात्रावास मेस वर्कर यूनियन ने शनिवार को कुवि के क्रांति पार्क में वेतन कटौती और कार्य अवधि को लेकर रोष प्रदर्शन किया। मेस कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन ने वेतन कटौती के फैसले को अन्यायपूर्ण बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की है।
यूनियन के महासचिव कृष्ण चंद सैनी ने कहा कि महिला चीफ वार्डन के साथ नौ मई को हुई बातचीत में स्पष्ट हुआ कि पहले 89 दिनों का नियम था, लेकिन अब 29 दिनों के बाद वेतन काटा जा रहा है। वार्डन ने इसे कुलपति का आदेश बताया। सैनी ने एलान किया कि यूनियन सोमवार को कुलपति से मुलाकात कर 29 दिन की मांग उठाएगी। वहीं, यूनियन के कोषाध्यक्ष अमन कुमार दुग्गल ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में यूनियन के प्रधान सुभाष पारचा, उपप्रधान ख्याली राम, रोबी राणा, महेश चंद, भुवन पांडे, आनंद सिंह, सुरेश कुमार सहित सैकड़ो कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।