फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   'Mental stress is removed by doing yoga', Kurukshetra

‘योग करने से दूर होता है मानसिक तनाव’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
'Mental stress is removed by doing yoga', Kurukshetra
मुख्यातिथि केयू कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा का स्वागत करते आयोजक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भारतीय योग संस्थान का 56वां स्थापना दिवस ब्रह्मसरोवर पर स्थित गायत्री चेतना केंद्र में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर में चुस्ती फुर्ती आती है। योग करने से बीमारियां दूर होती है और शुगर व बीपी नियंत्रण में रहता है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए योग का बहुत अधिक महत्व है, क्योंकि योग करने से मानसिक तनाव दूर होता है, जिससे अध्ययन में सहायता मिलती है। समारोह में प्रेम चंद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, कमलेश शर्मा, सुदेश चौधरी, सरोज देवी, शांति देवी, डॉ. संत कुमार व रामपाल शर्मा ने सूक्ष्म क्रिया, ओम ध्वनि, गायत्री मंत्र, कमर चक्र आसन ,त्रिकोणासन, वज्रासन, मंडूकासन, मर्कट आसन, शव आसन के अतिरिक्त अनुरोध विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम और हंसी क्रिया कराई। इस अवसर पर डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, प्रधान कमला देवी, प्रांतीय कार्यकारिणी की सदस्य सुशीला सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed