{"_id":"699234945e11744c740ca648","slug":"memorandum-submitted-to-the-mla-for-restoration-of-old-pension-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-150169-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पेंशन बहाली संघर्ष समिति कुरुक्षेत्र की कार्यकारिणी ने रविवार को शाहाबाद के विधायक रामकरण काला को मुख्यमंत्री के नाम पुरानी पेंशन बहाली संबंधी ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान नरेश फूले ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में विधायकों को ज्ञापन दिए जा रहे हैं, ताकि विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। इसी क्रम में 17 फरवरी को प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री आवास एवं कार्यालय पर जाकर ज्ञापन सौंपेगा।
समिति के पदाधिकारियों ने विधायक से अपील की कि 20 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस ) की बहाली का मुद्दा प्राथमिकता से उठाया जाए। उन्होंने कहा कि पेंशन केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और भविष्य की स्थिरता का विषय है। सरकार का दायित्व है कि वह अपने कर्मचारियों को सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करे।
संगठन ने एनपीएस और यूपीएस के तहत अंशदान आधारित व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि इसमें कर्मचारियों के हित पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। समिति के अनुसार, राज्य के अधिकांश कर्मचारी इस व्यवस्था को नकार चुके हैं। उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री आवास एवं कार्यालय पर जाकर ज्ञापन सौंपेगा। इस दौरान जिला संरक्षक डॉ. रविदत्त शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विधायक रामकरण को ज्ञापन सौंपते पुरानी पेंशन बहाली के सदस्य। स्वयं