{"_id":"684c861c375fad9245080d21","slug":"memorandum-submitted-to-sdm-to-remove-irregularities-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-137212-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अनियमितताएं दूर करने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अनियमितताएं दूर करने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते स्थानीय नागरिक और पीड़ित। विज्ञप्ति
शाहाबाद। नगरपालिका में कथित एनडीसी प्रक्रिया में अनियमितताएं दूर करने के लिए स्थानीय नागरिकों और पीड़ितों ने मिलकर विरोध जताया और एक ज्ञापन उपमंडल अधिकारी डॉ. चिनार चहल को सौंपा। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई मृत्युंजय शास्त्री ने की।
ज्ञापन में कहा कि नगर पालिका में लंबे समय से एनडीसी प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं चल रही हैं, जिसकी वजह से न केवल आम जनता को नुकसान हो रहा है बल्कि सरकार को भी राजस्व हानि झेलनी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले की शिकायत पहले भी कई बार विभिन्न माध्यमों और उच्चाधिकारियों तक की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस और संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि 20 जून तक इस मामले में ठोस कार्रवाई की जाए अन्यथा 21 जून को कुरुक्षेत्र में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर यह आवाज उठाई जाएगी। उधर एसडीएम डॉ. चिनार चहल ने आश्वस्त किया कि जल्द ही मामले में जांच शुरू कर उचित कार्रवाई की जाएगी।