कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के हर यादगार क्षण महोत्सव के सहभागी राज्य ओडिशा के हर नागरिक तक पहुंंचेंगे। इस प्रदेश के नागरिक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के वैश्विक गीता पाठ से भी जुड़ेंगे। इस प्रदेश के मंत्री व अधिकारियों को प्रदेश सरकार व केडीबी की तरफ से परंपरा अनुसार निमंत्रण दिया गया है। अहम पहलू यह है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का ओडिशा के लोग उत्साह और जोश के साथ इंतजार कर रहे हैं।
केडीबी के सीईओ पंकज सेतिया व सदस्य एमके मौदगिल ओडिशा के मंत्रियों व अधिकारियों को निमंत्रण पत्र देने पहुंचे। इसके उपरांत सीईओ ने बताया कि ओडिशा के भाषा साहित्य एवं संस्कृति विभाग के मंत्री सूर्यभांशी सूरज, कला विभाग के संयुक्त निदेशक एवं संयुक्त सचिव, ओडिशा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आईएएस विष्णुपदासेठी, मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रसन्ना कुमार सारंगी के साथ-साथ अन्य अधिकारियों और ओडिशा के मुख्य मेहमानों को निमंत्रण पत्र दिया है।