{"_id":"6a120da0d7c12216330ccef0","slug":"mega-ptm-held-in-primary-schools-discussion-on-studies-and-activities-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-155353-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्राथमिक स्कूलों में हुई मेगा पीटीएम, पढ़ाई व गतिविधियों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्राथमिक स्कूलों में हुई मेगा पीटीएम, पढ़ाई व गतिविधियों पर की चर्चा
Sun, 24 May 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 24 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआरपी के दौरान बनाई कलाकृतियां प्रदर्शित करते बच्चे। स्वयं
कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शनिवार को जिले के सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में बालवाटिका-तीन से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित हुई। बैठक में अभिभावकों ने शिक्षकों के साथ बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अधिगम स्तर और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान दिए गए गतिविधि आधारित गृहकार्य पर चर्चा की।
विद्यालयों में सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई पीटीएम के दौरान अभिभावकों को बच्चों के कक्षा प्रदर्शन की जानकारी दी गई। साथ ही आप अपने बच्चे को कितना जानते हैं, जैसे रोचक खेल और सहभागिता गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इस दौरान बच्चों की ओर से तैयार किए गए पोस्टर, मदर्स डे कार्ड और कक्षा तत्परता कार्यक्रम के अंतर्गत बनाई गई रचनात्मक सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
बैठक के दौरान अभिभावकों को राज्य स्तरीय पेरेंट्स व्हाट्सएप चैनल और कक्षा-वार व्हाट्सएप समूहों से जोड़ने की प्रक्रिया भी पूरी की गई, ताकि अवकाश के दौरान साझा की जाने वाली शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी उन्हें समय-समय पर मिलती रहे। प्रत्येक विद्यार्थी को पढ़ने के लिए लाइब्रेरी की पुस्तकें भी उपलब्ध करवाई गईं। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से पढ़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन
--
खेल-खेल में सीखने पर जोर : महावीर आत्रेय
जिला एफएलएन समन्वयक महावीर आत्रेय ने कहा कि बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान की मजबूत नींव के लिए शिक्षक और अभिभावक दोनों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि गतिविधि आधारित गृहकार्य का उद्देश्य बच्चों में रटने की प्रवृत्ति खत्म कर खेल-खेल में सीखने की आदत विकसित करना है।