फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Meeting of the All Hariyana Roadways workers Union

रोडवेज कर्मियों ने लिया फैसला, किमी स्कीम को समाप्त करने वाली पार्टी का करेंगे समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Meeting of the All Hariyana Roadways workers Union
Meeting of the All Hariyana Roadways workers Union - फोटो : Kurukshetra
पिहोवा। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की बैठक प्रदेशाध्यक्ष हरिनारायण शर्मा की अध्यक्षता में व्यास धर्मशाला में हुई। इसमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, पंचकूला, अंबाला, चंडीगढ़, कालका तथा कुरुक्षेत्र सहित अन्य जोन से पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रधान ने कहा कि यूनियन के चुनाव नजदीक आ गए हैं। जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा ताकि संगठन को अधिकाधिक मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन

कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर डीजी सहित तमाम बड़े अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। जब तक उनकी मांगे लागू नहीं होंगी, कर्मचारी संघर्ष की राह पर डटे रहेंगे। प्रदेश महासचिव बलवान सिंह दोदवा और प्रदेश उपप्रधान बलदेव सिंह मामू माजरा ने बताया कि यूनियन ने विपक्षी नेताओं से मिलकर रोडवेज में शुरू होने वाली किलोमीटर स्कीम को समाप्त करने की घोषणा को अपने चुनावी मेनिफेस्टो में शामिल करने का आग्रह किया है। विजिलेंस जांच में किलोमीटर योजना घोटाला साबित हुई थी। जो पार्टी इस योजना को समाप्त करने में पहल करेगी, उसका समर्थन किया जाएगा। साथ ही हड़तालों के दौरान रोडवेज कर्मचारियों पर दर्ज किए गए केसों को वापस लेने और अन्य समस्याओं पर भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश महासचिव बलवान सिंह दोदवा, प्रदेश उपप्रधान बलदेव सिंह मामू माजरा, उपमहासचिव मायाराम उनियाल, डिपो प्रधान सुनील निंबरैण, सचिव गुरबख्श सिंह नलवी, दलजीत सिंह, शेर सिंह, रामफल, सुनील प्रहाल, जयकिशन, सुरेश, जसवंत और कुरुक्षेत्र डिपो प्रधान नवीन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed