फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Meet Sardar Patel's dream on stage, Kurukshetra

मंच पर सरदार पटेल के सपने से कराया रूबरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Meet Sardar Patel's dream on stage, Kurukshetra
एक भारत-श्रेष्ठ भारत नाटक में अभिनय करते कलाकार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से कला कीर्ति भवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता को समर्पित रहा। कलाकारों ने नाटक का मंचन कर लौह पुरुष सरदार पटेल के सपने से रूबरू कराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएसपी डॉ. शीतल सिंह धारीवाल, कला परिषद के निदेशक संजय भसीन, विभाग की कला अधिकारी चित्रकला रेनू हुड्डा तथा कला अधिकारी संगीत डॉ. दीपिका ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हिसार से आए रागनी गायक विकास सातरोड़ ने रागनी सरदार पटेल का सपना सुनाकर कार्यक्रम का आगाज किया। अपने गीत में शब्दों के माध्यम से सरदार पटेल के यशगान को सुनाकर विकास सातरोड़ ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद विक्की व साथी कलाकारों ने हरियाणवी नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। चण्डीगढ़ से आए अभिषेक शर्मा व दल ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत की नाट्य प्रस्तुति में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवन यात्रा को अपने अभिनय के माध्यम से दिखाया। लगभग डेढ़ घंटे तक चले कार्यक्रम में कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. शीतल सिंह ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे अनोखा देश है। भारत में कदम-कदम पर नई वेशभूषा, नई बोली, नई सभ्यता, नई संस्कृति तथा नए रीति-रिवाज देखने को मिलते हैं। इतने दशकों के बाद भी भारत राष्ट्रीयता और एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। भारत की अखंडता और एकता का श्रेय सरदार वल्लभ भाई पटेल को जाता है, जिन्होंने भारत की एकता के लिए प्रयास किये और अपने परिश्रम के बल पर समूचे भारत को संजोए रखा।

वहीं संजय भसीन ने कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सरदार पटेल के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश की युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय एकता की भावना पैदा होनी चाहिए, तभी देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य डॉ. सौरभ चौधरी, सुरेश सैनी, धर्मपाल, विकास शर्मा, सीमा कांबोज, मनीष डोगरा, सुशील कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed