फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mechanical team of UIET Institute received the Best Initiative Award

Kurukshetra News: यूआईईटी संस्थान की मैकेनिकल टीम ने हासिल किया बेस्ट इनीशिएटिव अवार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Mechanical team of UIET Institute received the Best Initiative Award
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान की मैकेनिकल टीम ने एनएमआईईटी पुणे महाराष्ट्र में आयोजित अरावली टेरेन व्हीकल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेस्ट इनीशिएटिव अवार्ड हासिल किया,जिसको लेकर विवि परिसर में खुशी की लहर है। वहीं डॉ. विशाल अहलावत ने सर्वश्रेष्ठ संकाय सलाहकार का पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वोल्फ टीम एकमात्र ऐसी टीम रही, जिसने बिना किसी रुकावट के लगातार 19 लैंप तक दौड़ लगाई तथा निर्णायक मंडल एवं दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। टीम वोल्फ में कप्तान पंकज धनखड़, उप-कप्तान आलोक कुमार, साहिल (ऑफ-रोड वाहन के चालक), कुलश्रेष्ठ (सह-चालक) व दीपक तथा मोनिका, धुन, दीक्षा, जतिन, नितिन, विवेक व सोनू टीम वोल्फ के सदस्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम का मार्गदर्शन डॉ. संजय काजल, डॉ. सुनील नैन और डॉ. विशाल अहलावत ने किया।
विज्ञापन

डीन इंजीनियरिंग एवं यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने कहा कुलपति के मार्गदर्शन में संस्थान निरंतर प्रगति के पथ अग्रसर है। एनएमआईईटी पुणे महाराष्ट्र में आयोजित रेसिंग अरावली टेरेन व्हीकल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में यूआईईटी की वोल्फ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले 52 टीमों में से 24 में जगह बनाई तथा फिर एंड्योरेंस ऑफ-रोड रेस में लागत, डिजाइन, व्यवसाय योजना, त्वरण और सहनशक्ति के मूल्यांकन के आधार पर समग्र रैंक प्राप्त कर बेस्ट इनीशिएटिव अवार्ड के साथ सात हजार रुपये के साथ पुरस्कार राशि भी हासिल की। डॉ. विशाल अहलावत को सर्वश्रेष्ठ संकाय सलाहकार व 10 हजार रुपये पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को प्रोत्साहित किया और कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ अवार्ड एवं सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जीतना कुवि के साथ-साथ यूआईईटी संस्थान के लिए बड़े हर्ष का विषय है। यूआईईटी संस्थान में स्टार्टअप, नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए दो इंक्यूबेशन सेंटर बनाए गए हैं और संस्थान में विद्यार्थियों के लिए नवाचार एवं उद्यमिता संबंधी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी समय-समय पर किया जाता है। इस दौरान कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने भी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed