फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mauni Amavasya is becoming an auspicious coincidence to please the ancestors.

Kurukshetra News: पितरों को प्रसन्न करने के लिए मौनी अमावस्या का बन रहा शुभ संयोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya is becoming an auspicious coincidence to please the ancestors.
कुरुक्षेत्र। पंडित रामराज कौ​शिक।
कुरुक्षेत्र। पितरों को प्रसन्न करने के लिए इस बार मौनी अमावस्या पर खास शुभ संयोग बन रहा है, जिसके चलते नौ फरवरी को तीर्थों में स्नान कर दान करने का विशेष महत्व रहेगा। शास्त्रों के अनुसार इस दिन ऋषि मनु का जन्म हुआ था, जिसके चलते इसको मौनी अमावस्या भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन मौन रहकर ईश्वर की आराधना करने से विशेष फल मिलता है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित रामराज कौशिक का कहना है कि हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व होता है, माना जाता है कि अमावस्या के दिन दान-स्नान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और घर-परिवार पर अपनी दृष्टि बनाए रखते हैं। घर से पितृ दोष हटाने के लिए भी अमावस्या के दिन पूजा की जा सकती है। इस दिन पूजा और दान करने से घर में खुशहाली आती है। माघ माह में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या और माघ अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु का पूजन करना बेहद शुभ होता है। पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन को बेहद खास माना गया है। इस दिन दान, पिंडदान, तर्पण करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद देते है।
विज्ञापन




अमावस्या तिथि
पंचांग के अनुसार नौ फरवरी को सुबह आठ बजकर दो मिनट से मौनी अमावस्या की तिथि शुरू हो रही है, जो कि अगले दिन 10 फरवरी को सुबह चार बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी। इसके चलते नौ फरवरी को ही मौनी अमावस्या मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





मौनी अमावस्या के दिन करें ये काम
- मौनी अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध करने से उनका आशीर्वाद मिलता है।
- इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान जरूर करना चाहिए
- पितृ तर्पण करने के लिए नदी या घर में स्नान करके सूर्य को अर्घ्य देकर पितरों का तर्पण करना चाहिए।
- तर्पण के बाद किसी जरूरतमंद गरीब या ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए।





- मौनी अमावस्या के दिन इन कार्यों से बचें
- मौनी अमावस्या के दिन तामसिक चीजों से दूर रहें।
- मौनी अमावस्या के दिन नकारात्मक विचारों को अपने मन में न लाएं।
- अमावस्या के दिन घर पर आए किसी भी जरूरतमंद को खाली हाथ न लौटाएं।
- मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर ईश्वर की पूजा करनी चाहिए।
- इस दिन किसी को भी अपशब्द न कहें और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed