फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Materials Centre inaugurated at Kurukshetra University; boost for research

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विवि में मटेरियल्स सेंटर का उद्घाटन, शोध को प्रोत्साहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Materials Centre inaugurated at Kurukshetra University; boost for research
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बुधवार को मटेरियल्स कैरेक्टराइजेशन सेंटर का उद्घाटन किया। यह केंद्र उन्नत पदार्थों के निर्माण, परीक्षण और विश्लेषण के साथ ऊर्जा उत्पादन, रूपांतरण और भंडारण से जुड़े अनुसंधान को बढ़ावा देगा। विश्वविद्यालय ने इस सेंटर के लिए 11.67 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
विज्ञापन

एएनआरएफ की पीएआईआर योजना के तहत 10.5 करोड़ रुपये का अनुदान भी मिला है। सेंटर में गैस क्रोमैटोग्राफी-मास स्पेक्ट्रोमेट्री जैसे आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं, जिनसे पदार्थों की संरचना और प्रदर्शन का विश्लेषण किया जा सकेगा। यह केंद्र भौतिकी, रसायन विज्ञान, जैव रसायन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और पर्यावरण अध्ययन सहित विभिन्न विषयों के शोधकर्ताओं को साझा अनुसंधान मंच उपलब्ध कराएगा। इससे संयुक्त शोध परियोजनाओं और टिकाऊ ऊर्जा तकनीकों पर काम करने के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed