फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Match draw between police post and police station village

Kurukshetra News: पुलिस चौकी और थाना गांव के बीच हुआ मैच ड्रॉ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Match draw between police post and police station village
पिहोवा। ​​खिलाड़ियों के साथ  मैच खेलते पुलिसकर्मी।
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस नशे पर अंकुश लगाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों का आयोजन करवा रही है। इसी को लेकर चौकी गुमथला गढू प्रभारी उपनिरीक्षक राज कुमार ने अपनी टीम के साथ थाना गांव में पहुंचकर हैंडबॉल मैच खेलकर युवाओं का मनोबल बढ़ाया साथ ही युवाओं को नशे के बारे में जागरूक किया। पुलिस और युवाओं के बीच हुआ यह मैच ड्रॉ रहा।
विज्ञापन

पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण होते हैं। आजकल युवाओं में शराब, गुटखा, सिगरेट, बीड़ी, खैनी खाने का चलन बढ़ रहा है। पहले युवा नशा शौक के कारण करता है और बाद में धीरे-धीरे वह अन्य नशे हेरोइन व अफीम लेना शुरू कर देता है। नशे की लत पड़ने पर उसका जीवन बर्बाद हो जाता है। नशे की बुरी लत से हमारे स्वास्थ्य के साथ धन की हानि होती है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज व देशहित में कार्य करने चाहिए। नशे जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए गांव स्तर पर कमेटियां बनाकर प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी, नशा बेचने के संबंध में कार्य करता है तो पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed