फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Martyr Udham Singh's sacrifice and sacrifice will be remembered

महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि देकर किया याद, जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Martyr Udham Singh's sacrifice and sacrifice will be remembered
शहीद उधम सिंह के 81वें बलिदान दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। अमर शहीद सरदार उधम सिंह के सर्वोच्च बलिदान और उनका मातृभूमि के प्रति समर्पण व त्याग को देश सदैव याद रखेगा। सभी को देश की अस्मिता और गौरव को बनाए रखने के लिए ऐसे महान क्रांतिकारियों की शहादत और त्याग से प्रेरणा लेनी चाहिए। शहीदों की शहादत हमें हमारी समृद्ध विरासत और महान परंपरा की याद दिलाती है। सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने शनिवार को शहीद उधम सिंह चौक पर पहुंचकर अमर शहीद सरदार उधम सिंह के शहीदी दिवस पर उनकी मूर्ति को फूल मालाएं पहनाकर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

शहीद उधम सिंह के 81 वें बलिदान दिवस पर एसडीएम कपिल शर्मा व अमनदीप सिंह कंबोज सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बराड़ा रोड पर शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। एसडीएम कपिल शर्मा ने कहा कि इस दौर के युवाओं को शहीद उधम सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष करना चाहिए। शहीद उधम सिंह सोसायटी के प्रधान अमनदीप सिंह कंबोज ने कहा कि शहीद उधम सिंह ने लंदन जाकर माइकल-ओ डायर को गोली मारकर जलियांवाला बाग के नरसंहार का बदला लेकर मातृभूमि का कर्ज चुकाया था। इस अवसर पर डॉ. जसवीर सिंह, मोहनलाल भांवरा, शाबेग सिंह, सुखविंदर सिंह, सतविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, दस्तार सिंह, जसविंदर सिंह, करतार सिंह, गुरमीत सिंह, राजकुमार, जसवंत सिंह, कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

भगवान परशुराम कॉलेज में शहीद उधम सिंह एवं गायक स्व. मोहम्मद रफी साहब की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश्वर जोशी ने दोनों विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके महान कार्यों को याद किया तथा उनकी याद में कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण किया एवं देशभक्ति गीत गाकर महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को याद किया। इस दौरान कॉलेज के स्टाफ सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में रेणु खुग्गर, डॉ. दीपक कौशिक, बृज शर्मा, अश्वनी अरोड़ा, सुधीर शर्मा, डॉ. कोमल वशिष्ठ, डॉ. माधविका मदान, सरदार सुखविंदर बिंद्रा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय गांधी ओम प्रकाश गर्ग मेमोरियल पब्लिक स्कूल सुजरा में शनिवार को देश के महान सेनानी एवं क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह की पुण्यतिथि और मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि देकर याद किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधान पवन गर्ग ने कहा कि मां भारती के अमर सपूत, अदम्य साहसी और जलियावाला बाग नरसंहार में शहीद हुए सैकड़ों निर्दोष भारतीयों के बलिदान का प्रतिशोध लेने वाले वीर क्रांतिकारी अमर शहीद सरदार उधम सिंह को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि देते है। कहा कि उधम सिंह का बलिदान सदैव हमें देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने बताया कि उधम सिंह ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने जलियांवाला हत्याकांड का बदला लेने के लिए इंग्लैंड में जाकर जनरल डायर को गोली से मार कर सम्मान के साथ आत्मसमर्पण कर कहा था कि मुझे गर्व है की आज मैने जलियांवाला बाग कत्लेआम का बदला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed