फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Marriage was to take place next week, dead body of young man with neck cut found on track

Kurukshetra News: अगले सप्ताह होनी थी शादी, ट्रैक पर मिला गर्दन कटा युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:45 PM IST
विज्ञापन
Marriage was to take place next week, dead body of young man with neck cut found on track
कुरुक्षेत्र। अमीन गांव के निकट वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक पेंटर की मौत हो गई। माना जा रहा है कि पेंटर ने आत्महत्या की है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। हादसे में पेंटर की गर्दन उसके शरीर से अलग हो गई। मृतक की शिनाख्त अरुण 28 हाल निवासी रणजीत नगर शाहाबाद के रूप में हुई। वह अपने पैतृक गांव हरथुआ यूपी जा रहा था, मगर वह बीच रास्ते में ही उतर गया। उसकी जेब से मिली पर्ची पर लिखे नंबर से उसकी शिनाख्त हुई। अगले सप्ताह उसकी शादी होने वाली थी। घटना वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक राजकीय रेलवे पुलिस कुरुक्षेत्र को सूचना मिली कि 152 के 30 और 125 के 28 के दरमियान एक युवक का सिर कटा शव पड़ा है। सूचना पाकर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची तथा शव सिर व धड़ को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। युवक की जेब से मिली पर्ची पर लिखे नंबर से संपर्क किया, जिसने उसकी शिनाख्त अरुण के रूप में कर दी। यह नंबर उसकी मंगेतर का था, जिसने अरुण के परिजनों से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया। परिजनों के अनुसार अरुण शाहाबाद से अपने घर यूपी जाने के लिए निकला था। अगले ही सप्ताह उसकी शादी होने वाली थी। अरुण शाहाबाद में अपने चाचा अर्जुन प्रसाद के साथ रहता था। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed