फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Markets buzzing with rakhis, hope for good shopping

सुंदर-सुंदर राखियों से गुलजार हुए बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Markets buzzing with rakhis, hope for good shopping
राखी पर्व को लेकर बाजार गुलजार है और दुकानदारों को इस सीजन में अच्छी खरीदारी की आस है। बाजारों में रक्षाबंधन पर्व की रौनकें देखी जा रही हैं। इस बार बाजार में चीन की बजाए स्वदेशी राखियों की ज्यादा रेंज देखी जा रही है। बाजार में दस रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक की राखियां बिक रही हैं।
विज्ञापन

राखियों का कारोबार करने वाले व्यापारियों का कहना है कि बाजार में अधिकतर स्वदेशी राखियां हैं और उनकी बिक्री भी खूब हो रही है। दुकानदारों को इस बार रक्षाबंधन पर्व पर काफी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। थानेसर बाजार, मोहन नगर बाजार व सेक्टरों के बाजार में दुकानों पर राखियां सजी हुईं हैं। सेक्टर-13 स्थित एक गिफ्ट गैलरी के संचालक सचिन ने बताया कि बाजार में पहले के मुकाबले त्योहार के मद्देनजर ग्राहकों का आवागमन बढ़ा है।
विज्ञापन

ग्राहकों के लिए बाजार में दस रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक की राखी उपलब्ध है, जिसमें बच्चों के लिए कार्टून, डोरेमोन, म्यूजिकल, मोटू पतलू, श्री गणेशा एवं क्रिस्टल वाली आकर्षक राखियां भी उपलब्ध है। उनके पास गिन्नी गोल्ड राखी भी है, जिसमें सोने की एक छोटी सी गिन्नी लगी हुई है। इस राखी की कीमत चार हजार रुपये है। थानेसर बाजार स्थित राखी विक्रेता राकेश का कहना है कि उनके यहां कम रेंज की राखी से लेकर महंगी राखियां भी उपलब्ध है। बच्चों की पसंद को खास ध्यान रखा गया है। इसके लिए कार्टून, अवेंजर्स, छोटा भीम, वीरा आदि राखियां दुकानों पर सज गई है। उधर, राखी के अलावा कपड़े, गहने व शृंगार आदि सामान की भी खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
- रक्षा बंधन तिथि-22 अगस्त, रविवार
- पूर्णिमा तिथि प्रारंभ -21 अगस्त, दोपहर 03.45 बजे
- पूर्णिमा तिथि समापन -22 अगस्त, शाम 05.58 बजे
शुभ मुहूर्त: सुबह 05.50 बजे से शाम 06.03 बजे तक
रक्षा बंधन के लिए दोपहर में समय - 01.44 से शाम 04.23 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12.04 से 12.58 बजे तक
अमृत काल - सुबह 09.34 बजे से 11.07 बजे तक
भद्रा काल - 23 अगस्त : सुबह 05.34 बजे से शाम 06.12 बजे तक
इस तिथि पर भद्रा काल और राहुकाल का विशेष ध्यान रखा जाता है। भद्रा काल और राहुकाल में राखी नहीं बांधी जाती है, क्योंकि इन काल में शुभ कार्य वर्जित है।
फूड वाली राखियां कर रही बच्चों को आकर्षित
बाजार में कार्टून के साथ साथ बच्चों को इस बार फूड की राखियां भी खूब आकर्षित कर रही हैं। इस राखियों की कीमत 10 रुपये तक है। इनमें बर्गर, पीजा, पेप्सी, डोसा व चॉकलेट सहित अन्य कई खाद्य पदार्थ की राखियां हैं। इसके साथ साथ भाई-भाभी के लिए स्पेशल राखी भी है। जिसकी कीमत 50 से लेकर 500 रुपये तक है। वहीं फोटो वाली राखी भी भाई की कलाई को सजाएगी। इस राखी की कीमत 70 से लेकर 200 रुपये तक है।

चालकों, परिचालकों की छुट्टियां रद्द: जीएम
हरियाणा रोडवेज कुरुक्षेत्र डिपो के जीएम अशोक कुमार मुंजाल ने कहा कि बहनों को राखी के पर्व पर कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। निशुल्क बस सेवा के चलते सभी बसें अपने-अपने रूटों पर चलेंगी। वहीं चालकों व परिचालकों के रेस्ट भी रद्द कर दिए गए हैं। सिर्फ उन्हें ही छुट्टी दी गई है, जिन्हें कोई इमरजेंसी थी। आज 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक तक बहनों के लिए रोडवेज की बसों में सफर निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed