फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   market Encroachment in kurukshetra

नपा की कार्रवाई को 24 घंटे भी नहीं बीते मेन बाजार में दुकानदारों ने दोबारा जमाया कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
market Encroachment in kurukshetra
मेन बाजार में नगरपालिका द्वारा शुक्रवार को नप सचिव की अगुवाई में दुकानदारों से छुड़ाए कब्जे का मामला तूल पकड़ गया है। नपा के इस अभियान को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते कि दुकानदारों ने गंदे नाले पर दोबारा कब्जा जमा लिया। उधर, नपा प्रशासन ने बाजार में गंदे नाले से कब्जा हटाने को लेकर दुकानदारों को सोमवार तक अल्टीमेटम दिया है, लेकिन दुकानदारों ने शनिवार सुबह ही नपा की चेतावनी को अनदेखा करते हुए पुन: कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

बता दें शुक्रवार की शाम नपा प्रशासन सचिव अंकुर पराशर की अगुवाई में नपा ने पूरे लाव लश्कर के साथ मेन बाजार से 30 साल पुराने कब्जे हटाए गए थे। अभी नपा द्वारा कुछ दुकानों से ही कब्जा छुड़वाया था कि दुकानदारों ने सत्ता पक्ष के नुमाइंदों को सिफारिश करनी शुरू कर दी, लेकिन नपा का अभियान बदस्तूर जारी रहा। उनसे बात बनती न देखकर दुकानदारों ने मामले की शिकायत खेलमंत्री के भाई बिक्रमजीत को की और वे मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। करीब डेढ़ घंटे चले ड्रामे के साथ बिक्रमजीत सिंह ने नपा की कार्रवाई को रुकवा दिया। बिक्रमजीत सिंह ने कुछ सिफारिशी दुकानदारों को साथ लेकर नपा सचिव अंकुर पराशर के साथ काफी देर तक बातचीत की, जिसके बाद दुुकानदारों का उत्साह बढ़ गया।
विज्ञापन

इसी दौरान नपा ने जिन दुकानदारों से कब्जा छुड़ाया गया था वे बिफर गए तथा अपने नुकसान की भरपाई करने की मांग करने लगे, जिसके बाद खेलमंत्री के भाई ने उनको भरपाई कराने का आश्वासन देकर शांत किया। शुक्रवार को हुए इस हाईवोल्टेज डामे का असर भी देखने को मिला। शनिवार को दुकानदारों ने पुन: उन स्थानों पर कब्जा जमा कर स्थिति को जस का तस बना दिया। उधर, नपा सचिव अंकुर पराशर ने शुक्रवार को ही दुकानदारों को कब्जा हटाने को लेकर सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम दरबार पहुंचा मामला
नपा द्वारा की गई कार्रवाई का मामला सीएम दरबार पहुंच गया है। सुरेंद्र वासी गांव फूलगढ़-भेरियां ने इस मामले को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर के साथ सीएम को ट्वीट करके शिकायत की है। उन्होंने मामले में बिक्रमजीत की दखलंदाजी के खिलाफ शिकायत की है। बातचीत में बताया कि बिक्रमजीत सिंह सरकारी पद पर तैनात हैं उनको प्रशासन की कार्रवाई रोकने का कोई हक नहीं है। अगर उनको राजनीति करनी है तो सरकारी पद को छोड़कर राजनीति करें। सुरेंद्र ने सीएम से कार्रवाई की मांग की है।
यह है मामला
दरअसल यह मामला गंदे नालों और सीवरेज की सफाई न होने से जुड़ा है। शहर के लोगों का कहना है कि पिछले कई साल नालों की सफाई नहीं हुई है, जिससे जरा सी बारिश में शहर की गलियां, सड़कें और कालोनियां जलमग्न हो जाती हैं। शहर के लोगों की मांग है कि गंदे नाले और सीवरेज की सफाई की जाए। उधर, मेन बाजार के दुकानदारों का भी कहना है कि नालों की सफाई की जाए। इस काम में वह लोग प्रशासन की मदद करने के लिए तैयार हैं। शहर के लोगों ने नपा की कार्रवाई की तारीफ की है तथा आगे भी कार्रवाई जारी रखने की मांग की।

निशानदेही के बाद होगी कार्रवाई : सोनू राम
इस मामले को लेकर एसडीएम सोनू राम ने बताया कि सोमवार को मार्केट की दुकानदारों के साथ बैठक तय की गई है। दुकानदारों का मानना है कि उन्होंने दुकान के आगे जगह पर कोई कब्जा नहीं किया है। बैठक के बाद प्रशासन उस जगह की निशानदेही कराएगा। इसके बाद अगले सप्ताह से कब्जे हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed