{"_id":"69655869549332064807d606","slug":"market-committee-chairman-discussed-the-facilities-in-the-grain-market-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-148478-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मार्केट कमेटी चेयरमैन ने अनाज मंडी में सुविधाओं को लेकर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मार्केट कमेटी चेयरमैन ने अनाज मंडी में सुविधाओं को लेकर की चर्चा
विज्ञापन
लाडवा। मार्केट कमेटी चेयरमैन डाॅ. गणेश दत्त ने सोमवार को अनाज मंडी लाडवा में आढ़तियों व व्यापारियों के साथ चर्चा की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को कई गुना गति मिली है। सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग का उत्थान कर रही है जिसमें व्यापारियों व किसानों में उत्साह नजर आ रहा है।
उन्होंने विधानसभा व मंडी के विकास कार्यों के लिए आढ़तियों से विस्तार से चर्चा की और कई कार्यों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक पहुंचाने की जरूरत भी तय हुई। उन्होंने कहा कि व्यापारियों, किसानों सहित आम नागरिकों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। अनाज मंडी में बिजली, पानी व सफाई से संबंधित सभी कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। इसी कार्य में तीन करोड़ 50 लाख रुपये से नए सेट बनवाए जा रहे हैं।
चेयरमैन डाॅ. दत्त ने बताया कि प्रदेश सरकार भावांतर योजना किसान सम्मान निधि योजना से फसल भुगतान हो रहा है। इसके अलावा सरकार ने नकली दावों पर भी शिकंजा कसा है। बैठक के दौरान किसानों ने आदत के भुगतान को जल्द से जल्द देने की मांग की।