फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Market buzzing, jam disturbed, Kurukshetra

बाजार गुलजार, जाम ने किया परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Market buzzing, jam disturbed, Kurukshetra
सीकरी चौक पर जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सोमवार को दीवाली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसके लिए हर लोगों में जोरदार उत्साह बना हुआ है। लोग पर्व पर उत्साह के साथ खुशी के दिए जलाएंगे। पर्व को लेकर इस बार लोगों में विशेष उत्साह बना हुआ है। एक दिन पहले रविवार को भी लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने पहुंचे, जिससे बाजारों में जाम के हालात बन गए और लोग जाम फंसे रहे।
लोगों में पर्व को लेकर बने उत्साह के चलते इस सोमवार पर्व के अवसर पर 100 करोड़ के पार कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं रविवार को धनतेरस के अवसर पर भी 50 करोड़ से अधिक का कारोबार माना जा रहा है। त्योहार को लेकर शहर में प्रशासन की व्यवस्था की पोल खुल गई तो वहीं दुकानों के बाहर बीच सड़क लगे सामानों के स्टाल और रेहड़ीयों की वजह से भी आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन

प्रशासन ने अपनी तरफ से गाइडलाइन जारी कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली थी और जगह जगह बैरीकेड भी लगा दिए थे और पुलिसकर्मियों की भी तैनाती कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद ये सभी इतंजाम नाकाफी साबित रहे। भीड़भाड़ वाले इलाकों में बड़े वाहनों की नो एंट्री के बावजूद लोग अपनी गाड़ियों में बाजार पहुंचे, जिसके कारण लंबे-लंबे जाम की भी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे लोग आपस में ही एक दूसरे से उलझते दिखाई दिए। कच्चा घेर, सीकरी चौक, सब्जी मंडी और छोटा बाजार में तो दोपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया। इसके अलावा खुला घूम रहे आवारा जानवर भी कई जगह लोगों की परेशानी बढ़ा रहे थे जिनसे दुकानदार भी काफी परेशान रहे।

आटोमोबाइल एजेंसी संचालकों के खिले चेहरे
धनतेरस के अवसर पर आटोमोबाइल संचालकों , बर्तन विक्रेताओं, ज्वैलर्स व गिफ्ट शॉप संचालकों के चेहरे खिले रहे। सुबह से देर रात तक लोगों ने जमकर खरीदारी की। माना जा रहा है कि पिछल तीन साल में इस बार सबसे ज्यादा खरीदारी हुई है। सिंगला होंडा के संचालक विनोद सिंगला का कहना है कि आटोमोबाइल का ही इस बार जिले में करीब 50 करोड़ का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed