फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Market buzzing in festive season, business will cross 100 crores, Kurukshetra

त्योहारी सीजन में बाजार गुलजार, कारोबार होगा 100 करोड़ के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Market buzzing in festive season, business will cross 100 crores, Kurukshetra
त्योहारी सीजन के चलते गुलजार हुए बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। त्योहारी सीजन के चलते बाजार लगातार गुलजार हो रहे हैं। दीपावली पर्व को लेकर बाजारों की रौनक भी बढ़ रही है। खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह बना है तो दुकानदारों की बाछें खिलने लगी है। माना जा रहा है कि इस बार जिले में त्योहारी सीजन का कारोबार 100 करोड़ के पार होगा। कोरोना काल के बाद यह बेहद अहम माना जा रहा है। लोगों के उत्साह को देख कारोबारियों में जश्न जैसा माहौल है।
दशहरा पर्व के पहले त्योहारी सीजन शुरू हो गया था। अब बाजारों में रौनक और भी बढ़ रही है। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोग पहुंचना शुरू हो रहे हैं। ऐसे में दोपहर बाद बाजारों में उमड़ने लगी भीड़ के चलते बाजार खचाखच भरे रहने लगे हैं। लोग कपड़े से लेकर जेेवरात व घर के सजावट की चीजें खरीद करने में जोरदार उत्साह दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

गिफ्ट आइटों में दुकानों पर भी हर समय भीड़ दिखाई देने लगी है तो वहीं मिठाई विक्रेताओं में भी अच्छे कारोबार की उम्मीद बनी हुई है, जिसके चलते तरह-तरह की मिठाईयां तैयार की जा रही है। त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में जहां हर रोज भीड़ उमड़ रही है वहीं बाजारों से निकलना भी दुभर होने लगा है। कई बार बड़े वाहन भी प्रवेश वर्जित होने के बावजूद बाजार में घुस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद पुलिस सतर्कता नहीं दिखा रही। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहने लगे हैं। एसपी सुरेंद्र भौरिया का कहना है कि त्योहारी सीजन के चलते जिला भर में पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार से असामाजिक तत्व माहौल खराब न कर पाए। बाजारों में भी पुलिस को तैनाती के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
दिल खोलकर की जा रही खरीद
पालिका बाजार में क्राकरी कारोबार कर रहे संजय धवन बताते हैं कि कोरोना काल के बाद पहली बार खरीदारों में उत्साह दिखाई दे रहा है। ग्राहक दिल खोलकर खरीद कर रहे हैं। गिफ्ट आइटम से लेकर अन्य सामान भी खरीददारी की जा रही है। हर कोई दीपावली समेत अन्य पर्व को खुशी से मनाना चाहता है।

लोगों में त्योहारों का उत्साह
कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के प्रधान फतेह चंद गांधी का कहना है कि इस माह की शुरूआत से ही लोगों में त्योहारों को लेकर उत्साह दिखाई देने लगा था और उम्मीद अनुसार अब तक खरीदारी भी चल रही है। ज्वैलरी से लेकर कपड़े, बर्तन, खिलौने, क्राकरी, साज-सज्जा के सामान की खरीदारी की जा रही है। लोगों में पर्वों का उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed