फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Many works stuck in tehsil due to strike of computer operators

Kurukshetra News: कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से तहसील में अटके कई काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Many works stuck in tehsil due to strike of computer operators
कुरुक्षेत्र। तहसील में खाली पड़ी कंप्यूटर ऑपरेटरों की कुर्सियां। संवाद
कुरुक्षेत्र। मांगों के समर्थन के लिए जिले के 110 कंप्यूटर ऑपरेटर मंगलवार को भी दूसरे दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते तहसीलों में कामकाज ठप रहा साथ ही दूसरे कई विभागों पर भी असर दिखाई पड़ा। तहसीलों में काम कराने पहुंचे लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। जिले से 110 कंप्यूटर ऑपरेटरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से रजिस्ट्रियां, इंतकाल, जमाबंदी और आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आरसी, लाइसेंस जैसे कार्य बाधित हो गए। तहसील में कंप्यूटर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते कुर्सियां भी खाली नजर आई।
विज्ञापन



कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते अब तक 600 के करीब रजिस्ट्रियां, 600 इंतकाल और दो हजार के करीब जमाबंदी के काम रुक चुके हैं। साथ ही आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र 1000 के करीब, लाइसेंस व आरसी 1000 से 1200 के करीब अटक गए है।
विज्ञापन




मांगे न मानने तक जारी रहेगी हड़ताल : प्रमोद नागपाल
हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला प्रधान प्रमोद नागपाल का कहना है कि विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश भर के कंप्यूटर ऑपरेटर काफी समय से संघर्ष कर रहे है, लेकिन प्रदेश सरकार ध्यान देने को तैयार नहीं है। इसलिए सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों को मजबूर होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ा। अब मांगे मानने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह है कंप्यूटर ऑपरेटरों की मांगे
कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मचारियों की मांगों में कंप्यूटर प्रोफेशनल जिला आईटी समिति डीआईटीएस का केंद्रीकरण कर बजट का प्रावधान करने, सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सृजित करने, एचकेआरएनएल में भेजे सभी कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में शामिल करने, 58 साल उम्र तक सेवा सुरक्षा देने, पद के अनुभव के साथ समान काम समान वेतन देने जैसे मुद्दे शामिल हैं।





हड़ताल से हुई दिक्कत : मुकेश कुमार
मुकेश कुमार का कहना है कि इंतकाल से संबंधित काम था, जो कि कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण नहीं हो पाया। अब हड़ताल खत्म होने तक इंतजार करना पड़ेगा। हड़ताल की जानकारी नहीं थी, तहसील में आने पर ही पता चला। हड़ताल होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।

कुरुक्षेत्र। तहसील में खाली पड़ी कंप्यूटर ऑपरेटरों की कुर्सियां। संवाद

कुरुक्षेत्र। तहसील में खाली पड़ी कंप्यूटर ऑपरेटरों की कुर्सियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed