{"_id":"66ccf8e7946c9816d90669b4","slug":"manohar-and-meghwal-reached-dalit-vote-bank-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-123159-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दलित वोट बैंक को साध गए मनोहर और मेघवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दलित वोट बैंक को साध गए मनोहर और मेघवाल
Tue, 27 Aug 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
सेवा सिंह
कुरुक्षेत्र। पिपली स्थित संत रविदास मेमोरियल स्थल पर सोमवार को प्रदेश स्तरीय दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय ऊर्जा व शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने मुख्य अतिथि और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्य सभा सांसद दुष्यंत गौतम ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान जहां दलित समाज के लोगों ने सोमवार को बड़ी हुंकार भरी तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय उर्जा मंत्री मनोहर लाल व कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सधे हुए अंदाज में दलित वोट बैंक को साध गए।
इसका भाजपा को कितना फायदा होगा यह तो चुनाव होने पर ही पता चल पाएगा लेकिन मनोहर लाल ने अपने जीवन में घटी कईं घटनाओं का जिक्र करते हुए लोगों की जब्ज टटोली तो अर्जुन राम मेघवाल ने संत रविदास के भजन से ही पूरा माहौल बदल दिया। मौका था का, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर रहे। इस दौरान प्रदेश भर से आई दलित महिलाओं ने केद्रीय मंत्री मनोहर लाल को संकल्प कलश सौंपकर भाजपा की हैट्रिक लगाने का वादा किया तो वहीं इसके साथ ही कांग्रेस के संविधान बदलने के धारणा का जवाब देने के लिए समाज के बजुर्गों ने मनोहर सम्मान में संविधान की प्रति भेंट की।
बॉक्स
दलित समाज से जुड़ी कईं घटनाओं का किया जिक्र
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दलित समाज से जुड़ी कईं घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब वे संगठन के नाते जब प्रदेश के गांवों में जाते थे तो दलितों की दयनीय स्थित देखकर उन्हें पीड़ा होती थी, उनके मन में टीस थी कि दलितों के लिए वे क्या कर सकते हैं। जब उन्होंने 2014 में सत्ता संभाली तो अंत्योदय मिशन के तहत दलितों के उत्थान की मुहिम शुरू की।
विज्ञापन
बॉक्स
करनाल में पार्षद चुनाव में करना पड़ा था टॉस
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव की तारीख में बदलाव को लेकर भी भ्रम फैलाया जा रहा है। एक अक्तूबर के आसपास पांच दिन की छुट्टियां हैं। ऐसे में कम मतदान की संभावना है, जिसके चलते भाजपा ने चुनाव आयोग से यह तिथि बदलने की मांग की है। कांग्रेस इस पर भी लोगों को गुमराह कर रही है। वह नहीं चाहती कि मतदान प्रतिशत बढ़े। मनोहर लाल ने बताया कि करनाल में ही वार्ड एक के नगर पार्षद का चुनाव भाजपा व विरोधी प्रत्याशी के बीच बराबर का रह गया था और टॉस करना पड़ा था। राजस्थान में मुख्यमंत्री घोषित प्रत्याशी एक मत से हार गए थे। लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बढ़ चढ़ कर मतदान करें।
बॉक्स
कोई मुख्यमंत्री बदल नहीं सकेगा सीएम हाउस का संत कबीर कुटीर नाम
मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा व उन्होंने दलित समाज को मजबूत करने के लिए हर संभव कोशिश की है। मिशन मेरिट को लागू किया। इसके साथ ही वंचितों, शोषित और दलितों को आगे बढ़ाने के लिए सामाजिक आर्थिक आधार के पांच नंबर शुरू किए। वहीं संत महात्माओं की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए सीएम आवास का नाम संत कबीर कुटीर रखा। अब कोई भी मुख्यमंत्री इस नाम को बदलने की हिम्मत नहीं कर सकेगा।
बॉक्स
प्रभु तुम चंदन हम पानी...
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपना संबोधन संत रविदास के भजन प्रभु तुम चंदन हम पानी... से ही किया तो इसका मतलब भी समझाया। उन्होंने बात-बातों में ही कटाक्ष करते हुए कांग्रेस को बांस व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंदन करार दिया। उन्होंने कहा कि बांस के पेड़ में गांठ ही गांठ होती है जबकि चंदन पूरे वातावरण को महकाता है। प्रधानमंत्री मोदी वही काम कर रहे हैं।