फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Main contest in HSGPC elections will be between Sikh Samaj Sanstha and Jhinda Group: Nalvi

सिख समाज संस्था व झींडा ग्रुप में ही होगा एचएसजीपीसी चुनाव में मुख्य मुकाबला : नलवी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Main contest in HSGPC elections will be between Sikh Samaj Sanstha and Jhinda Group: Nalvi
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के 19 जनवरी को होने वाले पहले चुनाव में मुख्य मुकाबला सिख समाज संस्था व पंथक अकाली दल झींडा ग्रुप में है जबकि दादूवाल व अन्य ग्रुप का कोई वर्चस्व नहीं है। वे केवल भ्रम फैलाकर चुनाव जीतने की जुगत में हैं लेकिन संगत उनकी हकीकत जानती है। यह दावा सिख समाज हरियाणा के अध्यक्ष दीदार सिंह नलवी ने किया।
विज्ञापन

काम्बोज धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सिख समाज संस्था को अपार समर्थन मिल रहा है और पूरी उम्मीद है कि संगत उन्हें गुरुघरों के संचालन का मौका देगी। नलवी ने कहा कि 40 में से 28 वार्डों में सिख समाज संस्था ने सीधे तौर पर प्रत्याशी खड़े किए हैं जबकि आठ आजाद प्रत्याशियों को आंतरिक तौर पर समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि वे तीन एजेंडों पर यह चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें पहला प्रदेश में पांच सुपर स्पेशलिटी शिक्षण संस्थान खोले जाना है, ताकि सिख समाज के बच्चे अच्छी पढ़ाई कर समाज व देश की तरक्की में अपना योगदान दे सकें। दूसरा एजेंडा प्रदेश में पांच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पीजीआई चंडीगढ़ की तर्ज पर एचएसजीपीसी की ओर से खोले जाने का है ताकि बेहतर इलाज मिल सके। तीसरा एजेंडा महिलाओं को नौकरी से लेकर प्रबंधन तक में उचित भागीदारी व कमेटी के करीब चार हजार एकड़ फार्म पर उन्नत किस्म की फसलों के बीच तैयार कर किसानों को उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन



वर्तमान कमेटी पर लगाए संगत के रुपयों के दुरुपयोग के आरोप
नलवी ने कहा कि वर्तमान एडहॉक कमेटी सरकारी कमेटी बनकर रह गई है। यह अन्य कार्य तो दूर आज तक रूल्स तक नहीं बना पाई और मनमाने तरीके से कार्य किए जाते रहे। उन्होंने आरोप लगाए कि मोहनजीत को छोड़कर कमेटी के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने जमकर संगत के पैसे का दुरुपयोग किया है। यह कमेटी आज तक मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज को अपने अधीन तक नहीं ले पाई। बलजीत सिंह दादूवाल ने धर्म प्रचार कमेटी की आड़ में जमकर मनमानी की है। नलवी ने दावा किया कि दादूवाल के सभी प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त होगी क्योंकि दादूवाल की अगुवाई के चलते सबसे ज्यादा धर्म अपवित्र हुआ है। ऐसे हालात तो पाकिस्तान व बांग्लादेश में बन रहे हैं। नलवी ने कहा कि दादूवाल ने बीबी दर्शन कौर को सिख समाज संस्था की प्रत्याशी बताकर भ्रम फैलाया है जबकि उन्होंने स्वतंत्र प्रत्याशी के तौर पर ही नामांकन भरा था। नलवी ने अकाली दल हरियाणा पर भी निशाना साधा और कहा कि पंजाब में उनका जनाधार शून्य हो चुुका है, जिसके चलते अब हरियाणा में जमीन तलाशी जा रही है लेकिन यहां संगत उन्हें एक भी वोट देने वाली नहीं है। अकाली दल भाजपा से मिलकर हरियाणा में अपना वर्चस्व कायम करना चाहता है लेकिन संगत सब जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed