फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Maharashtra won the title by defeating Karnataka team.

Kurukshetra News: महाराष्ट्र ने कर्नाटक की टीम को हराकर जीता खिताब

Sat, 15 Nov 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 15 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra won the title by defeating Karnataka team.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा डाक परिमंडल की ओर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हाॅल में आयोजित 36वीं अखिल भारतीय डाक कबड्डी प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। पांच दिनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और प्रतियोगी भावना का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक को 41-24 अंकों से हराकर विजेता का खिताब जीता।

कर्नाटक की टीम उपविजेता रही। महाराष्ट्र के खिलाड़ी पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाते हुए बढ़त बनाए रखने में सफल रहे। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब सौरभ कुलकर्णी (महाराष्ट्र) ने पाया और बेस्ट डिफेंडर अजिंक्य पंवार (महाराष्ट्र) रहे। वहीं बेस्ट रेडर का खिताब रक्षित (कर्नाटक) ने हासिल किया। डाक परिमंडलों से कुल 11 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। अतिथियों की ओर से विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए गए। इसके बाद ऑल इंडिया पोस्टल स्पोर्ट्स बोर्ड का झंडा औपचारिक रूप से उतारकर हरियाणा परिमंडल को सौंपा गया और प्रतियोगिता को समाप्त घोषित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डाक सेवाओं के महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता रहे और बतौर अतिथि मुख्य पोस्टमास्टर जनरल रियाणा सचिन किशोर, निदेशक डाक (लेखा) अंबाला सतीश मिर्धा, निदेशक डाक सेवाएं (मुख्यालय) राधिका धीर रहीं। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि जीवन में खेल अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और डाक विभाग खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed