फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mahapanchayat in farmers' grain market today, administration alert

Kurukshetra News: किसानों की अनाजमंडी में महापंचायत आज, प्रशासन अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat in farmers' grain market today, administration alert
पिपली। किसानों की ओर से रविवार को अनाजमंडी में भाकियू शहीद भगत सिंह की ओर से महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हरियाणा ही नहीं राजस्थान व पंजाब के किसान भी पहुंचेंगे। महापंचायत की तैयारी पूरी कर ली गई है तो वहीं चुनाव के बीच होने वाली इस महापंचायत में कोई बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है। जहां हर किसी की निगाहें इस महापंचायत पर टिकीं है वहीं जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। शनिवार को जिला उपायुक्त ने भी किसान नेताओं के साथ बैठक की। हालांकि किसान नेताओं ने उन्हें आश्वस्त किया है कि किसी प्रकार की कानून विरोधी गतिविधि नहीं होगी। उधर जिला उपायुक्त ने भी आह्वान किया है कि कोई भी किसान कानून अपने हाथ में न लें। किसान नेता संजीव आलमपुर ने बताया कि किसानों को स्वर्ण सिंह पंडेर, जगजीत सिंह, अमरजीत सिंह, अभिमन्यु, रणजीत सिंह, बलवंत सिंह, लखविंद्र सिंह, जय सिंह सहित अन्य किसान नेता भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि महापंचायत में किसानों को एमएसपी दिए जाने से लेकर अन्य मसलों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed