फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mahant of the temple accused of attacking the pilgrimage priest

Kurukshetra News: मंदिर के महंत पर तीर्थ पुरोहित पर हमला करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Mahant of the temple accused of attacking the pilgrimage priest
कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर पर स्थित एक मंदिर के महंत द्वारा श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के पूर्व प्रधान पर हमला कर देने का मामला सामने आया है। हमले में वह घायल हो गया जबकि शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी महंत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सभा के पूर्व प्रधान पवन शर्मा ने बताया कि उनकी सन्निहित सरोवर के पास तीर्थ पुरोहित की दुकान है। यह दुकान मंदिर के नाम पर है, जिस पर वे साल 2009 से बतौर किराएदार बैठे हैं। आरोपी महंत इन सभी दुकानदारों से दुकानें खाली कराना चाहता है, जबकि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने आरोप लगाए कि महंत ने पहले उनकी दुकान के फ्लेक्स को फाड़ दिया। उन्होंने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। वहीं महंत की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उसने विधायक, सांसद, जज और धर्मगुरुओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। वीडियो में आरोपी खुद को नारायण बता रहा है।
विज्ञापन

सुभाष मंडी चौकी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि पवन शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने महंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी मामले की जांच चल रही है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed