फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mahamrityunjaya Mantra chanting and blowing of conch shells will be accompanied by Maha Rudrabhishekam on Mahashivratri at Jayaram Vidyapeeth.

Kurukshetra News: जयराम विद्यापीठ में होगा महामृत्युंजय मंत्र जाप व शंखनाद के साथ महाशिवरात्रि पर महा रुद्राभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Mahamrityunjaya Mantra chanting and blowing of conch shells will be accompanied by Maha Rudrabhishekam on Mahashivratri at Jayaram Vidyapeeth.
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ में श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विद्यापीठ के ट्रस्टियों व भारी संख्या में शिव भक्तों की ओर से महामृत्युंजय मंत्र जाप और महाशिवरात्रि पर शंखनाद के साथ महा रुद्राभिषेक किया जाएगा। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि श्री जयराम विद्यापीठ में पूरा दिन महाशिवरात्रि पर दूर-दूर से आने वाले यजमानों और शिव भक्तों के लिए ब्रह्मचारियों की ओर से महाभिषेक व विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर सर्वकल्याण की भावना से पूजन होगा। उन्होंने बताया कि भगवान शिव कल्याण के देवता माने जाते हैं। पूजा से शीघ्र ही प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देने वाले भगवान शिव को उनके भक्त देवों के देव महादेव, औढरदानी, भोलेनाथ, शंकर, गंगाधर, नीलकंठ, बाबा आदि नाम से बुलाते हैं। विद्यापीठ के आचार्य प. प्रतीक शर्मा ने बताया शिव की साधना का सबसे बड़ा महापर्व महाशिवरात्रि को माना गया है, जोकि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि भगवान शिव के महापर्व पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व है। रुद्राभिषेक दो शब्दों रुद्र और अभिषेक से मिलकर बना है। इसमें रुद्र शब्द का अर्थ भगवान शिव है अर्थात शिव का अभिषेक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed