फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mahabharata era sand found in Garhi Rodan village, technical team of Saraswati Heritage Development Board took samples of sand

Kurukshetra News: गढ़ी रोड़ान गांव में मिला महाभारत कालीन रेत, सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की तकनीकी टीम ने लिए रेत के नमूने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Mahabharata era sand found in Garhi Rodan village, technical team of Saraswati Heritage Development Board took samples of sand
कुरुक्षेत्र। गढ़ी रोड़ान गांव में सरस्वती सरोवर की खुदाई के दौरान महाभारत कालीन समय का रेत मिला है। बोर्ड की तकनीकी टीम ने इस रेत के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया। जांच रिपोर्ट में खुलासा होगा है कि यह कितना पुराना है। यह रेत सरस्वती खुदाई में आदि बद्री मुगलवाली, मरचेहड़ी व बिहोली गांव में मिले रेत जैसा प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

रेत मिलने की सूचना पर उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह वीरवार को गांव गढ़ी रोड़ान में 10 एकड़ में बनने वाले सरस्वती सरोवर का निरीक्षण करने पहुंचे और वे भी आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने तुरंत इस रेत के नमूने लेने के लिए सरस्वती बोर्ड के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। बोर्ड की टीम ने रेत के नमूने एकत्रित करके रेत की डेटिंग करने के लिए लैब में भेज दिए हैं। उपाध्यक्ष ने कहा कि कुरुक्षेत्र के लिए यह एक अच्छी खबर है कि सरस्वती सरोवर की खुदाई के दौरान प्राचीन समय का रेत मिला है। यह रेत संभवत: महाभारत कालीन सरस्वती नदी के समय का रेत है, क्योंकि इससे पहले इस प्रकार का रेत आदिबद्री उद्गम स्थल मुगलवाली, मरचेहड़ी और बिहोली में भी मिल चुका है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही रेत की प्राचीनता का पता लग पाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गढ़ी रोड़ान गांव में बनने वाले सरस्वती सरोवर से करोड़ों लीटर पानी का रिचार्ज होगा। इससे पहले भी बोर्ड द्वारा कई गांवों में पानी के रिचार्ज के सरोवरों का निर्माण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस जिले को डार्क जोन से निकालने के लिए सरस्वती चैनल के नजदीक बन रहे सरस्वती सरोवर वरदान साबित होंगे। इस समय इस क्षेत्र का वाटर लेवल लगभग 150 मीटर नीचे है और उन्हें उम्मीद है कि इन सरोवरों से भूजल स्तर में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed