{"_id":"620021069ba46212276f60d5","slug":"made-aware-about-ground-water-scheme-kurukshetra-kurukshetra-news-knl981775136","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूजल योजना के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूजल योजना के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
अटल भूजल योजना के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करती टीम। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अटल भूजल योजना के तहत कुरुक्षेत्र के पिहोवा, लाडवा और शाहाबाद क्षेत्र के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। जिला कार्यान्वयन भागीदार टीम ने रविवार को भी भूजल विशेषज्ञ डॉ. नवीन कुमार नैन के मार्गदर्शन में ग्रामीणों को जागरूक किया।
डॉ. नैन ने बताया कि टीम ने अभी तक जिले के तीन प्रखंडों के 123 गांवों का दौरा किया है। क्षेत्र में सर्वेक्षण और जल पंचायत के दौरान टीम ने जिलेभर के आंकड़े एकत्रित किए हैं। बताया कि अटल भूजल योजना के प्रथम चरण में पिहोवा प्रखंड के 41 गांवों, लाडवा प्रखंड के 34 गांवों और शाहाबाद प्रखंड के 48 गांवों को जिला कार्यान्वयन सहयोगी दल ने कवर किया। जल्द ही कुरुक्षेत्र जिले के तीन ब्लॉकों के शेष 66 गांवों को भूजल प्रबंधन के लिए कवर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव के जल स्तर की जांच की गई है और सामाजिक जल विज्ञान की मदद से और प्रत्येक गांव के पुराने लोगों के साथ अच्छी चर्चा कर डाटा जुटाया जा रहा है। कहा कि अधिकांश गांव कृषि भूमि में बाढ़ की स्थिति और गांव-तालाबों की खराब स्थिति से पीड़ित हैं। बताया कि जल पंचायत और जल-जागृति अभियान में 123 गांवों की सक्रिय महिलाओं ने भी भाग लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भारतीय गुणवत्ता परिषद और राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई द्वारा गुणवत्ता कार्य की जांच करने और ग्रामीणों की सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पिहोवा खंड के 13 गांवों का दौरा किया है। राष्ट्रीय इकाई के सदस्यों द्वारा जांच करने पर पिहोवा ब्लॉक के सभी गांव डार्क जोन की स्थिति में पाए गए हैं। बताया गया कि हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार सभी 65 गांवों को रेड जोन में शामिल किया गया है।