फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Luv Gulia won gold medal in National Wrestling Championship

Kurukshetra News: राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में लव गुलिया ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Luv Gulia won gold medal in National Wrestling Championship
कुरुक्षेत्र। स्वर्ण पदक दिखाते हुए खुशी जाहिर करते हुए लव गुलिया अपने भाई खुश गुलिया के साथ। स्
कुरुक्षेत्र। महाराष्ट्र के नागपुर, में 21 जून को आयोजित अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में होनहार पहलवान लव गुलिया ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस चैंपियनशिप में सेक्टर-आठ के निवासी लव और भाई खुश गुलिया दोनों ने भाग लिया, लेकिन इस बार खुश पदक हासिल नहीं कर सके। वहीं लव ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


अब लव का चयन जुलाई में किर्गिस्तान में होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जहां वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर जिले में हर्ष का माहौल है। कोच जसमिंदर सिंह ने बताया कि दोनों भाई बेहद मेहनती और समर्पित खिलाड़ी हैं। वे अपने पिता को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में ये दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


लव और खुश के पिता रमेश गुलिया, हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। वे खुद अर्जुन और भीम अवार्डी, वर्ल्ड चैंपियन पहलवान रह चुके हैं। उन्होंने अपने बेटों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अभी दोनों बच्चों के सफर की शुरूआत है, आगे का सफर और भी शानदार होगा। इसके लिए दोनों बच्चे प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि लव और खुश चंडीगढ़ डीएवी स्कूल से पढ़ाई कर रहे हैं। वर्तमान में उन्हें कोच सुभाष मलिक प्रशिक्षण दे रहे हैं, जबकि शुरुआत में कुरुक्षेत्र में कोच जसमिंदर सिंह की देखरेख में उन्होंने कुश्ती के गुर सीखे। लव की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने भी बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिले में इस ऐतिहासिक स्वर्ण पदक के लिए खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है और लोग लव के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed