{"_id":"67cca556824960c74d0b7799","slug":"lnjp-civil-hospital-is-the-target-of-thieves-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-132398-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चोराें के निशाने पर एलएनजेपी नागरिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चोराें के निशाने पर एलएनजेपी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर में चोरों के हौसले बुलंद है और दिन-दहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोर अब तक खेतों से लेकर धार्मिक स्थलों को अपना निशाना बना रहें थे। लेकिन अब चोर एलएनजेपी नागरिक अस्पताल को अपना निशाना बनाए हुए है। अस्पताल में गत दिवस चोरी की दो वारदात हुई है। पहली वारदात अस्पताल में बने जलघर तो दूसरी शव गृह में हुई है।
जलघर के ऑपरेटर रणधीर ने बताया कि दोपहर के समय वह जल घर को ताला लगाकर खाना खाने गया था। वापस आकर देखा तो जलघर की खिड़की टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो लोहे की प्लेट व नट बोल्ट आदि समान गायब मिला। इसकी सूचना जनस्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को दे दी। वहीं उसी रात को शव गृह के अंदर से पानी की टूंटी चुरा ली गई, इसकी भी सूचना संबंधित विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है।
पिछले कुछ दिनों में अस्पताल से बाइक व मोबाइल चोरी के साथ-साथ मारपीट की वारदात होती रहती है। अस्पताल प्रशासन ने कई बार पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख अस्पताल परिसर में चौकी स्थापित करने की मांग कर चुके हैं। उधर कुवि थर्ड गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार का कहना है कि उनके पास उक्त दोनों वारदातों के संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।