फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   List of vacant seats released for admission in IIHS of Kuvi

Kurukshetra News: कुवि के आईआईएचएस में दाखिले के लिए खाली सीटों की सूची जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
List of vacant seats released for admission in IIHS of Kuvi
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) द्वारा बीसीए, बीएससी फिजिकल साइंस, लाइफ साइंस व एमएससी इकोनॉमिक्स विषयों में दाखिले के लिए खाली सीटों पर दाखिले की सूची जारी कर दी गई है। सूची में नाम आए विद्यार्थियों को फिजिकल काउंसलिंग के लिए 20 जुलाई को बीसीए के विद्यार्थियों को कमरा नंबर-101 में, बीएससी फिजिकल साइंस के लिए कमरा संख्या 140, बीएससी लाइफ साइंस के लिए जूलॉजी लैब तथा एमएससी इकोनॉमिक्स के लिए इकोनॉमिक्स विभाग की न्यू बिल्डिंग में संबंधित मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन


प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि संस्थान द्वारा जारी की गई बीसीए की खाली सीट पर केजी टू पीजी स्कीम के तहत 95.8 से 72.4 तथा सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए 94.6, बीएससी फिजिकल साइंस में सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए 97.4, केजी-टू-पीजी स्कीम के तहत 94.2 से 49.6, बीएससी लाइफ साइंस में केजी-टू-पीजी स्कीम के तहत 88 से 55.6, सिंगल गर्ल चाइल्ड हेतु 97.4 तथा वेटिंग लिस्ट के लिए 84.4 वाले अभ्यर्थी को फिजिकल काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि एमएससी इकोनॉमिक्स में केजी-टू-पीजी स्कीम के तहत 93.8 से 91.2 व सिंगल गर्ल चाइल्ड सीट के लिए 85.4 प्रतिशत वाले अभ्यर्थी को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि जारी की गई खाली सीटों की सूची कैटेगरी एवं दाखिला स्कीम के मुताबिक है। इससे संबंधित जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed