फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   List of eligible applicants for admission to undergraduate courses to be released on the 20th.

Kurukshetra News: स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 20 को जारी होगी पात्र आवेदकों की सूची

Sun, 19 Jul 2026 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 19 Jul 2026 03:32 AM IST
विज्ञापन
List of eligible applicants for admission to undergraduate courses to be released on the 20th.
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग 20 जुलाई को पात्र आवेदकों की सूची जारी करेगा। इसके आधार पर 21 जुलाई को प्रथम चरण की अस्थायी और 22 जुलाई को पहली सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन


विभाग के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र आवेदकों की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद पहली मेरिट सूची जारी कर कॉलेजों में सीटों का आवंटन किया जाएगा। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे मेरिट सूची जारी होने के बाद अपने लॉगिन के माध्यम से सीट आवंटन की स्थिति की जांच करें।
विज्ञापन


पहले चरण में चयनित विद्यार्थियों को 23 से 27 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित करना होगा। निर्धारित अवधि में फीस जमा नहीं कराने पर संबंधित सीट अगले चरण की काउंसलिंग के लिए रिक्त मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण के बाद विभाग 28 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची और 29 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट सूची जारी करेगा। दूसरे चरण के चयनित विद्यार्थियों को 30 जुलाई से तीन अगस्त तक फीस जमा करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद भी यदि सीटें खाली रहती हैं तो चार अगस्त से फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे। संवाद

बॉक्स : प्रवेश प्रक्रिया का अगला शेड्यूल

- 20 जुलाई: पात्र आवेदकों की सूची जारी।
- 21 जुलाई: पहली प्रोविजनल मेरिट सूची।
-22 जुलाई: पहली फाइनल मेरिट सूची।
- 23 से 27 जुलाई: प्रथम चरण के चयनित विद्यार्थियों की फीस जमा।
- 28 जुलाई: दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची।
- 29 जुलाई: दूसरी फाइनल मेरिट सूची।
- 30 जुलाई से 3 अगस्त: दूसरे चरण की फीस जमा।
- 4 अगस्त से: रिक्त सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed