{"_id":"684c830d74ab9073b409033f","slug":"liquor-contractor-shot-dead-with-seven-bullets-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-137266-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शराब ठेकेदार की सात गोलियां मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शराब ठेकेदार की सात गोलियां मारकर हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/ शाहाबाद। क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब आठ बजे उस समय सनसनी फैल गई जब बदमाशों ने बाजार के बीच शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस रात करीब 11 बजे तक भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई जबकि सीआईए सहित तीन टीमें बदमाशों की तलाश में लगी रही।
बताया गया कि मूल रूप से सोनीपत का रहने वाला शराब ठेकेदार शांतनु कार में सवार होकर चंडीगढ़ जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे के समीप मीना बाजार में वे सिगरेट पीने के लिए रुका था। तभी बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने उस पर आठ राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से सात गोलियां लगी। इससे ठेकेदार गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। उसे आनन-फानन मोहड़ी स्थित आदेश अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह शाहाबाद में शराब के ठेकों की जिम्मेदारी संभाल रहा था। बताया जा रहा है कि उसने शाहाबाद के आसपास दर्जन भर से ज्यादा ठेके छुड़वाए हुए थे। वह शाहाबाद में किराए के घर पर अकेले ही रहता था। उसने दो दिन पहले ही शराब के ठेके छुड़वाए थे। कुछ ठेके नेशनल हाईवे के साथ लगते थे, जिन्हें सरकार के आदेशानुसार 12 जून तक हटाकर अन्य जगहों पर शिफ्ट किया जाना था। इसी प्रक्रिया में वह लगा हुआ था।
वारदात के बाद एसपी नीतिश अग्रवाल, शाहाबाद डीएसपी राजकुमार भी मौके पर पहुंचे तो टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई। पुलिस का कहना है कि यह वारदात किसी पुरानी रंजिश, आपराधिक लेनदेन या शराब कारोबार से जुड़े विवाद से जुड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
बाइक छीनकर भागे बदमाश
बदमाश जब ठेकेदार पर गोलियां बरसाकर भागने लगे तो मौजूद लोगों ने उन्हें काबू करने का प्रयास किया। इसी दौरान अफरा-तफरी भी फैल गई तो बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। कुछ दूरी पर उन्होंने एक व्यक्ति को पिस्तौल तान दी और उसकी बाइक लेकर भाग निकले।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल का कहना है कि बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पंजाब बॉर्डर, हिमाचल बॉर्डर और उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर जांच तेज कर दी गई है। वहीं शाहाबाद थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश के लिए शहर के प्रमुख मार्गों और सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी गई है।
रात को सैर पर निकले तीन दोस्तों के साथ मारपीट
कुरुक्षेत्र। बीती वीरवार की रात ज्योतिसर गांव में सैर पर निकले तीन दोस्तों अमित, संजू और सुमित के साथ कुछ स्थानीय युवकों ने मारपीट की। तीनों ने मीडिया के सामने गांव के ही कुछ युवकों पर आरोप लगाया है कि हमलावरों ने तेजधार हथियारों और डंडों से तीनों पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को तत्काल जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गांव एक युवक ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी किसी कहासुनी को लेकर विवाद था। हालांकि खबर लिखे जाने तक पीड़ितों या उनके परिजनों की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच शुरू की जाएगी।