{"_id":"62b226146c5fab179c36b356","slug":"lightning-fell-on-the-tree-farmer-died-kurukshetra-news-knl1122576193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े किसान पर गिरी आसमानी बिजली, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े किसान पर गिरी आसमानी बिजली, मौके पर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मिर्जापुर में पेड़ पर बिजली गिरने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान बारिश से बचने के लिए खेत में पेड़ नीचे खड़ा था। इसी पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता भी लगा हुआ था। बिजली गिरने से उड़ी मधुमक्खियां ने भी किसान को काटा। मृतक की शिनाख्त रविंद्र (37) वासी मिर्जापुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
पुलिस के मुताबिक गांव मिर्जापुर का किसान रविंद्र धान की फसल के लिए खेत तैयार करने गांव के समीप ही खेतों में गया था। वह खेत में काम कर ही रहा था कि जोरदार बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए रविंद्र खेतों में ही एक पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया। तभी तेज आवाज के साथ पेड़ पर बिजली गिर गई। बिजली ने किसान को अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बिजली गिरने मधुमक्खियों ने भी छत्ते से उड़कर किसान पर हमला कर दिया। पहले कहा जा रहा था कि किसान की मौत मधुमक्खियों के काटने से हुई है, मगर उसके पेट पर नीला निशान मिला, जिससे ग्रामीणों का शक हुआ कि रविंद्र की मौत मधुमक्खियों के काटने से नहीं हुई है। उन्होंने इसकी सूचना केयूके थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। थाना केयूके प्रबंधक राजपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार रविंद्र की मौत की वजह बिजली गिरना है।उसके पेट पर बिजली गिरने का नीला निशान भी है।