फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Light rain in the morning, humid heat throughout the day made people miserable

Kurukshetra News: सुबह हल्की बारिश, दिनभर उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Light rain in the morning, humid heat throughout the day made people miserable
कुरुक्षेत्र। शाम के समय ब्रह्मसरोवर पर घूमते पर्यटक। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में मौसम में लगातार बदलाव चल रहा है। बुधवार सुबह भी कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई जिसके बाद दिन भर उमस भरी गर्मी से हर कोई बेहाल रहा। हालांकि रात को भी बारिश की संभावना बनी रही तो वहीं वीरवार सहित पूरे सप्ताह बारिश का मौसम बने रहे की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश का मौसम होने से किसानों के चेहरे पर कुछ खुशी है तो वहीं उम्मीद अनुसार बारिश न हो पाने पर चिंता भी है। किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल को तेज बारिश की जरूरत है।
विज्ञापन

दयालपुर के किसान राजेश कुमार व अमीन के राजीव कुमार का कहना है कि धान की फसल में अभी तक उम्मीद अनुसार बारिश का पानी नहीं मिल पाया है। उंचाई के खेतों में तो धान की फसल में पानी के लिए किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उम्मीद अनुसार बारिश न होने के चलते किसानों में चिंता बनी हुई है। क्योंकि न पौधे अधिक फुटाव कर पा रहे हैं और इसका उत्पादन पर भी असर पड़ना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि मौसम में बदलाव फिलहाल जारी रहेगा। बारिश का मौसम बने रहने व हल्की बूंदाबांदी का भी धान की फसल में बड़ा फायदा होता है। किसानों को अभी मायूस नहीं होना चाहिए। वहीं वीरवार व शुक्रवार को तेज बारिश भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में एक लाख 14 हजार एकड़ में धान की रोपाई की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed