फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Light clouds will prevail for the next two days, strong winds are expected

Kurukshetra News: अगले दो दिनों तक छाएंगे हलके बादल, तेज हवाएं चलने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Light clouds will prevail for the next two days, strong winds are expected
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव के चलते अभी भी अल सुबह तेज हवाओं के कारण हल्की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि सुबह से ही धूप खिलने पर लोगों को हल्की ठंड से राहत भी मिल रही है। जबकि दिन में तेज धूप खिलने के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं, जिससे दिन में अब मौसम में गर्मी का हल्का एहसास भी होने लगा है।
विज्ञापन


वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव के चलते अब हल्की ठंड का असर सुबह और शाम को रह गया है। अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे जिले भर में कई जगहों पर जहां किसान ग्रीष्मकालीन सब्जियों की बुवाई में लगे हुए हैं तो कई जगहों पर किसानों ने खेतों में ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई फरवरी माह से ही शुरू कर दी थी। ग्रीष्मकालीन की फसलों में किसान मक्का, खीरा, ककड़ी, बैंगन के साथ-साथ अन्य फसलों की बुवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई जारी : अनिल कुमार
किसान अनिल कुमार का कहना है कि 15 फरवरी से ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई शुरू हो जाती हैं, जो किसान खीरा, ककड़ी, बैंगन, धनिया, पालक की ग्रीष्मकालीन फसलें पाना चाहते हैं, वे 15 फरवरी से मार्च माह के अंत तक बुवाई करते हैं। जबकि ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई का उपयुक्त समय 15 फरवरी से 15 मार्च तक होता है। लेकिन इस बार मौसम में बदलाव के चलते मार्च माह के अंत तक ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई की जा सकती हैं।




अगले दो दिनों में हल्के बादल छाने के आसार : डॉ. सीबी सिंह
कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि इस बार मौसम में बार-बार परिवर्तन देखने को मिल रहा है, जिससे अभी गेहूं की पछेती फसलों को फायदा मिल रहा है। जबकि ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई के लिए उपयुक्त समय 15 फरवरी से 15 मार्च तक होता है, लेकिन मौसम में परिवर्तन के चलते अभी मार्च माह के अंत तक ग्रीष्मकालीन फसलों की बुवाई की जा सकती हैं। वहीं मौसम में बदलाव के चलते अगले दो दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाने के आसार है और तेज हवाओं का असर भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed