फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Light and sound show at Jyotisar Tirtha closed for a week, tourists returning empty handed

Kurukshetra News: एक सप्ताह से बंद ज्योतिसर तीर्थ पर लाइट एंड साउंड शो, बैरंग लौट रहे पर्यटक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Light and sound show at Jyotisar Tirtha closed for a week, tourists returning empty handed
कुरुक्षेत्र। गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर आने वाले पर्यटकों को पिछले करीब एक सप्ताह से मायूसी के साथ लौटना पड़ रहा है। यहां तीर्थ पर महाभारत थीम आधारित दिखाया जाने वाला लाइट एंड साउंड शो बंद है तो वहीं श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप पर दिखाए जाने वाले शो पर भी पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाएं सिमट कर रह गई हैं। ऐसे में दूर दराज से आने वाले पर्यटकों बैरंग लौट रहे हैं। शो बंद होने के पीछे केडीबी सामान्य तौर पर की जाने वाली मरम्मत व सफाई आदि का हवाला दे रही है और दावा किया जा रहा है कि इसी सप्ताह शो दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ज्योतिसर तीर्थ पर करीब छह करोड़ खर्च कर लाइट एंड साउंड शो शुरू किए गए थे। एक शो तीर्थ पर दर्शाया जाता है, जो महाभारत थीम पर आधारित है। वहीं दूसरा शो भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप पर दर्शाया जाता है, जिसमें गीता का संदेश साक्षात दिए जाने का अनुभव होता है। दोनों ही शो देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठते हैं। माना जाता है कि हर रोज तीर्थ पर पांच हजार से ज्यादा पर्यटक व श्रद्धालु पहुंचते हैं। शो हर रोज शाम ढलने पर चलाए जाते रहे हैं, जिन्हें देखने के लिए करीब एक हजार लोग अक्सर पहुंचते हैं लेकिन मुख्य माना जाने वाला महाभारत पर आधारित शो एक सप्ताह से बंद है।
विज्ञापन




श्रीकृष्ण विराट स्वरूप पर शो के दौरान सिमटी सुविधाएं
करीब 14 करोड़ की लागत से 10 फुट ऊंचे प्लेटफार्म पर पर स्थापित श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप पर लाइट एंड साउंड शो दर्शाया जाता है। नवंबर 2022 में तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप पर लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन किया था। 30 हजार ल्यूमनस के प्रोजेक्टर, लेजर तकनीक, लाइट और अत्याधुनिक साउंड सिस्टम के प्रयोग से भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप के अद्भुत दर्शन इस शो में होते हैं। पर्यटकों को पहले तीर्थ पर महाभारत आधारित मुख्य शो दिखाया जाता था तो उसके तत्काल बाद श्रीकृष्ण विराट स्वरूप पर शो चलता था लेकिन अब श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप पर ही पर्यटक शो देख पाते हैं लेकिन पर्यटकों के लिए लगाई जाने वाली कुर्सियां हटा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी सप्ताह फिर शुरू कर दिया जाएगा शो : उपेंद्र
केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि सामान्य तौर पर की जाने वाली मरम्मत व सफाई आदि के लिए शो को बंद करना पड़ा है। अधिकतर कार्य पूरा कर लिया गया है और इसी सप्ताह ही शो फिर से शुरू कर दिया जाएगा। श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप पर भी कुर्सियां व अन्य सुविधाएं भी पहले की तरह जारी रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed