फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   396 boxes of liquor missing from police station in Kurukshetra

कुरुक्षेत्र: थाने के मालखाने से गायब शराब की 396 पेटियां, जांच के लिए टीम गठित

Wed, 20 May 2020 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
396 boxes of liquor missing from police station in Kurukshetra
सांकेतिक तस्वीर।

केयूके थाना के मालखाने से गायब शराब की 396 पेटियों के मामले में पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने एक टीम गठित की है। इस टीम का इंचार्ज डीएसपी राजकुमार वालिया को बनाया गया है। वहीं टीम में केयूके थानो प्रभारी सूरज चावला व एक अन्य पुलिस अधिकारी को शामिल किया गया है। यह टीम मामले की तफ्तीश करेगी।

विज्ञापन


तफ्तीश में माल कहां से आया था, कैसे यहां से निकाला गया, किसे बेचा गया, कब बेचा गया, जिम्मेदार कौन और चार्ज पर साइन किसके थे, इन सब बातों की जांच पड़ताल करेगी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के आदेश पर मंगलवार को केयूके थाना में तैनात दो मुख्य सिपाही के खिलाफ मामले भी दर्ज किए जा चुके हैं, लेकिन फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन


बता दें पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने 13 जून 2018 को गांव समसीपुर से 4752 पेटी शराब बरामद की थी, जिसे केयूके थाना के मालखाने में रखा गया था। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने गत दिनों जिले के सभी थानों में बरामद शराब की जांच के लिए एसआइटी गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की अगुवाई करते हुए इंस्पेक्टर प्रतीक कुमार ने पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में केयूके थाना से शराब की 496 पेटी गायब मिली। इनमें 59 पेटी अंग्रेजी की ब्रांडेड, 323 पेटी देसी शराब व 14 पेटी बीयर की नहीं मिली थी। इसी दौरान एसपी ने थाने में तैनात मुख्य सिपाही सतपाल सिंह व राजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए।


जानकारी अनुसार इन दोनों मुख्य सिपाहियों के पास ही मालखाने की चाबी रहती थी। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि मामले में एसपी द्वारा गठित तफ्तीश कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed