फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Late night rain brought

Kurukshetra News: देर रात हुई झमाझम बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत, लेकिन उमस बढ़ा रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Late night rain brought
कुरुक्षेत्र। पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी का असर झेल रहे लोगों को देर रात हुई बारिश से राहत मिली, हालांकि उमस से लोग परेशान रहे। बारिश होने से किसानों के चेहरों पर भी खुशी झलकी। बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को धान की रोपाई में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

देर रात हुई बारिश के असर दिन में दिखाई दिया, दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर बाद धूप निकलने से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने लगी और मौसम में फिर से गर्मी का एहसास होने लगा। गर्मी से बचने के लिए लोग जहां ठंडे पेय पदार्थों का प्रयोग कर रहे है तो वहीं गर्मी से बचाव के लिए लोग एसी और कूलरों का सहारा ले रहे हैं। सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी ठंडे जल की सेवाएं रेलवे स्टेशन सहित कई अन्य स्थानों पर दी जा रही हैं। बाजारों में भी भीषण गर्मी का असर दिखाई दिया, दोपहर के समय में गर्मी बढ़ने से बाजारों में भी सन्नाटा पसरने लगा। वीरवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


बॉक्स
यह रहेगा तापमान
---------------------
शुक्रवार अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री
शनिवार अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री
रविवार अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री
सोमवार अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री
मंगलवार अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री
बुधवार अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed