{"_id":"b002cbe0786b972d7668ee4530ef4e40","slug":"lakeness-in-record-ultrasound-machine-seal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्ड में खामियां, अल्ट्रासाउंड मशीन सील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्ड में खामियां, अल्ट्रासाउंड मशीन सील
ब्यूरो/अमर उजाला/ अंबाला
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को टीबी अस्पताल के नजदीक स्थित मदान अल्ट्रासाउंड के रिकार्ड में खामियां पाए जाने के बाद सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया।
पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा. बीबी लाला के नेतृत्व में शुक्रवार शाम स्वास्थ्य अधिकारियों ने संबंधित सेंटर का निरीक्षण किया तो वहां उन्हें अनियमितताएं मिली जिसके बाद उन्होंने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करके संचालक को नोटिस दे दिया।
उनके अनुसार किए जाने वाले हर अल्ट्रासाउंड के रिकार्ड की एक हार्ड कापी केंद्र में होनी चाहिए लेकिन वह नहीं मिली। वहीं केंद्र संचालक डा. अजय मदान का कहना है कि उनके पास हर अल्ट्रासाउंड का पूरा रिकार्ड मौजूद है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दो साल का रिकार्ड रखना जरूरी होता है, उनके पास 20 नवंबर से 2 दिसंबर तक के रिकार्ड की हार्ड कॉपी मौजूद है और उसके बाद का सारा रिकार्ड कंप्यूटर में फीड है।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी ऐसे ही रिकार्ड के साथ उनके केंद्र को 30 दिसंबर 2014 को तथा उसके बाद 23 अप्रैल 2015 को निरीक्षण किया गया था लेकिन तब इन्हीं अधिकारियों ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी।