{"_id":"5f4aa4518ebc3eaae1202414","slug":"lady-accused-arrest-in-monu-murder-case-kurukshetra-news-knl42429074","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोनू हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता आरोपी युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोनू हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता आरोपी युवती गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत दिनों गुरुद्वारा बाऊली साहिब के पास हुए मोनू हत्याकांड मामले पुलिस ने कार्रवाई कतरे हुए मुख्य साजिशकर्ता एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवती को कोर्ट में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने कि 23 अगस्त को सोनू पुत्र रतन सिंह वासी ककराली ने अपने बयान में बताया कि वह ककराली का रहने वाला है और खेती बाड़ी का काम करता है। उसके छोटा भाई मोनू (22) 23 अगस्त को किसी काम से पिहोवा शहर आया हुआ था।
करीब चार बजे उसके दोस्त ने उसे फोन पर सूचना दी कि किसी ने मोनू को गुरुद्वारा बाऊली साहिब के पास किसी ने गोली मार दी है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा उसे एंबुलेंस से एलएनजेपी अस्पताल ले गया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार मोनू को दिलबाग उर्फ बागा, रामफल वासी ककराली, राजदीप वासी जाजनपुर, संदीप सैनी वासी भागल (कैथल) ने अपने साथियों के साथ योजना बनाकर उसके भाई की गोली मारकर हत्या की है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सीआईए वन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य साजिशकर्ता आरोपी एक युवती पिंकी वासी ब्लॉक एफ-7 सुल्तानपुरी नार्थवेस्ट दिल्ली हाल किरायेदार संजय बस्ती नजदीक पॉवर हाउस चीका को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवती को कोर्ट में पेश करके उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।