{"_id":"654bfb6d44c971bf7d020587","slug":"kuwis-team-stood-third-in-the-north-zone-inter-university-basketball-championship-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-8338-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बाॅस्केटबॉल चैंपियनशिप में कुवि की टीम तीसरे स्थान पर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बाॅस्केटबॉल चैंपियनशिप में कुवि की टीम तीसरे स्थान पर रही
कुरुक्षेत्र। विश्वविद्यालय में पहुंचने पर विजेता टीम को प्रोत्साहित करते खेल निदेशक डॉ. राजेश
Link Copied
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की पुरुष बाॅस्केटबॉल टीम ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बाॅस्केटबॉल चैंपियनशिप 2023-24 में तीसरा स्थान हासिल किया है। चैंपियनशिप एमिटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम में तीन से आठ नवंबर तक हुई, जिसमें उत्तरी क्षेत्र के 70 विश्वविद्यालयों ने भागीदारी की। उसके बाद विश्वविद्यालय की टीम का फाइनल मुकाबला गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के साथ हुआ जिसे विश्वविद्यालय की टीम ने 66-61 से जीत हासिल की और ऑल इंडिया के लिए क्वालिफाई किया, जो कि मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा नौ से 12 जनवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा। इस उपलब्धि के लिए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा और कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने पूरी टीम को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि कुशल प्रशिक्षण और उत्कृष्ट टीम वर्क प्रदर्शन किया, उनके समर्पण और अथक प्रयास ने विश्वविद्यालय को सम्मान दिलाया है। उन्होंने बताया कि नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बाॅस्केटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब विश्वविद्यालय ने पहला स्थान, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने दूसरा स्थान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने तीसरा स्थान और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर ने चौथा स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।