फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuwi players achieved third place in Abul Kalam Azad Trophy

Kurukshetra News: कुवि के खिलाड़ियों ने अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी में हासिल किया तीसरा स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Kuwi players achieved third place in Abul Kalam Azad Trophy
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर इतिहास रचा है। कुवि के खिलाड़ियों ने मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी में दूसरी बार तीसरा स्थान अपने नाम किया है। कुवि में इस जीत को लेकर खुशी का माहौल बना हुआ है। देश के कुल 980 विश्वविद्यालयों ने विभिन्न खेल आयोजनों में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कुवि को लगातार दूसरे वर्ष इन सभी विश्वविद्यालयों में तीसरा स्थान हासिल हुआ है। कुवि ने साल 2004 से शीर्ष चार विश्वविद्यालयों में बने रहने का रिकॉर्ड बनाया हुआ है।
विज्ञापन


कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी में दूसरी बार तीसरा स्थान हासिल करना विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कुवि ने देश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, टोक्यो ओलंपिक गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। कुलपति ने खिलाड़ियों व कुवि स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. नितिन सहगल, कार्यवाहक खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती, खेल कोच व उनकी टीम की इस उपलब्धि के लिए सराहना की। कुवि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने माका ट्रॉफी जीतने के लिए खिलाड़ियों की सराहना की।
विज्ञापन


खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने कहा कि नौ जनवरी को राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें राष्ट्रीय खेल पुरस्कार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि माका ट्रॉफी 2023 में पहला स्थान गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब को दूसरा स्थान और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed